Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली कंपनी ने बकाया राशि जमा होने पर 43 ट्रांसफार्मर बदले, बंद डीपी की सूची जारी.. नौरादेही वाईल्ड लाईफ सेंचुरी में सोशल मेडिकल कैम्प.. केन्द्रीय राज्य मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. इधर प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की बैठक लेंगे..

 बकाया राशि जमा होने पर पांच दिनों में 43 ट्रांसफार्मर बदले
दमोह। कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि गत 5 दिनों में बकाया राशि जमा होने पर कुसमी करौंदी कोडकला पिपरिया सहस्ना भाट खमरिया सहित कुल 43 नग पात्र ट्रांसफार्मर बदले गये है। उन्होंने बताया शेष स्थानों पर जिन की सूची दी जा रही है राशि जमा करने पर इनको भी बदल दिया जाएगा।

दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत हिंडोरिया का उमरिया ग्राम का 100  ट्रांसफार्मर असफल है जिसमे 32 उपभोक्ताओं पर 3 लाख 89 हजार रुपए  बकाया है, जबेरा के कोरता ग्राम में 3 नग ट्रांसफार्मर असफल है, जिसमे 65 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 42 हजार रुपए  बकाया है। इसी तरह तेन्दूखेड़ा वितरण केन्द्र के ग्राम महगुआ में 46 उपभोक्तापओं पर 2 लाख 61 हजार रूपये ए ग्राम रौसरा में 26 उपभोक्ताओं पर 74 हजार रूपये ए ग्राम सहजपुर में 3 लाख 19 हजार रूपये ए ग्राम खमरिया के 16 उपभोक्ताओं पर 53 हजार रूपये बकाया राशि। नोहटा वितरण केन्द्र के सेमरा मडिया में 2 नग ट्रांसफार्मर असफल है जिन पर 3 लाख 77 हजार रूपये बकाया राशि है। वहीं ग्राम ग्राम हरदुआ सड़क में 30 उपभोक्ताओं पर 75 हजार रूपयेए ग्राम मौसीपुरा के 145 उपभोक्ताओं पर 3 लाख 56 हजार रूपयेए ग्राम कुलुवा के 65 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 10 हजार रूपयेए ग्राम हिनौती ठेगापति में 155 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 23 हजार रूपयें बकाया हैए बांसा के बांहोरी जोधा  ग्राम में 89 उपभोक्ताओं पर 4लाख 26 हजार रुपए बकाया है बसानी के 130 उपभोक्ताओं पर  2 लाख 13 हजार बकाया है। उपरोक्त राशि के भुगतान हेतु  उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे उपरोक्तानुसार राशि जमा करे ताकि ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही पूर्ण की जा सके और असुविधा से बचा जा सके।

नौरादेही वाईल्ड लाईफ सेंचुरी में सोशल.मेडिकल कैम्प
दमोह। वाईल्ड लाईफ एण्ड नेचुरल कर्न्जवेंसी इदोंर के द्वारा नौरादेही वाईल्डलाईफ सेंचुरी में सोशल मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। सेंचुरी में कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों के द्वारा और राजा रमन्ना प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के द्वारा विकसित नई तकनीक से मुँह के कैंसर का परीक्षण और साथ में दवा का वितरण किया गया। इसके साथ ही सभी चौकीदारों को गरम कपड़े और वन कर्मियों के बच्चों को स्टेशनरी भी बांटी गई।

 इस कैम्प को आयोजित करने के पीछे पार्क के DFO सुधांशु यादव की दूरदर्शिता है। श्री यादव ने बताया कि इस तरह के कैम्प नियमित अंतराल में होते रहना चाहिएए वनकर्मियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सज़ग रहना चाहिए। SDO सेवाराम मलिक ने कैम्प की पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से किया और सभी वनकर्मियों को कैम्प तक आने के लिए सुनिश्चित किया।

डब्लूएन सीके अध्यक्ष सुरेंद्र बागड़ा ने बताया कि संस्था इस तरह के कैम्प का आयोजन नियमित करते रहते है। इस तरह के कैम्प का उद्देश्य वनकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करना भी है। आज के कैम्प में 220 से अधिक वनकर्मियों के स्वास्थ्य का लाभ लिया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 28 नवंबर को दमोह आएंगे। श्री पटेल प्रातः 9.30 बजे जबलपुर से चलकर 10.30 बजे जबेरा के ग्राम करनपुरा में मेहता मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। 11.25 बजे ग्राम देवरी में वेयरहाउस का लोकार्पण करेंगे। 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल 12.30 बजे दमोह पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।  अपरान्ह 2.30 बजे मोरगंज में श्री सीताराम विवाह महोत्सव कथा रास में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे भाजपा कोर कमेटी मीटिंग में शामिल होंगे। शाम 6.00 बजे गायत्री मंदिर पथरिया पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। रात्रि 9.30 बजे जरारूधाम गो अभ्यारण मगरोन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की बैठक लेंगे
दमोह। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज 28 नवंबर के अपरान्ह 3 बजे दमोह आएंगे और कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत शाम 4.30 बजे भाजपा कार्यालय में भाजपा कोर समिति की बैठक लेंगे तदोपरांत शाम 6 बजे दमोह से सागर के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments