Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कर विश्व को समर्पित किया.. श्रीजागेश्वर नाथ मंदिर रंगीन रोशनी से नहाया.. हटा के चंडीजी मंदिर में प्रसारण देखा.. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में सुबह शिव अभिषेक किया.. शाम को महाकाल लोक लाइव प्रसारण देखा..

 श्री महाकाल लोक में अवतरित हुए  श्री महाकाल
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आज श्री महाकाल लोक का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही रंगीन कलावे रक्षा सूत्रद्ध निर्मित शिव लिंग के रूप में भगवान महाकाल मानों स्वयं प्रकट हो गये। साथ ही पूरा वातावरण शिवमय हो गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री महाकाल लोक का भ्रमण कर निर्मित कलाकृतियों को देखा। प्रधानमंत्री ने लोकार्पण के पूर्व श्री महाकाल लोक में उपस्थित साधु.सन्तों का अभिवादन किया।


प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल लोक में निर्मित भित्ति चित्रों, स्तंभों एवं प्रतिमाओं में वर्णित शिव लीलाओं की जानकारी दी। इस दौरान राज्य पाल श्री मंगुभाई पटेल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री महाकाल लोक में भगवान श्री शंकर की ध्यानस्थ प्रतिमाए सप्तर्षि मंडल आदि का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने ई कार्ट में बैठ कर 900 मीटर लम्बे श्री महाकाल लोक परिसर में निर्मित नयनाभिराम धार्मिक. आध्यात्मिक और शिव लीला पर आधारित कला रूपों का अवलोकन किया।

भारत के विभिन्न हिस्सों से आये लगभग 700 कलाकारों ने अपने नृत्यए गीत और अभिनय से भगवान शिव की लीलाओं की प्रस्तुति दी। विप्र समूह ने समवेत स्वरों में सस्वर वेद मंत्रों का पाठ किया। भगवान शंकर की लीलाओं की कलाकृतियों वैदिक मंत्रोच्चार कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के बीच श्री महाकाल लोक जीवंत हो उठा। भारत सहित दुनिया के 40 देश इस आध्यात्मिक अलौकिक अद्वितीय एवं अदभुत अनुभूति के साक्षी बनें।

 राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में सिंहस्थ.2016 में उज्जैन में विश्व स्तरीय अधो.संरचना का विकास किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में बनारस कॉरिडोर की तर्ज पर अब ष्श्री महाकाल लोकष् बनाया गया है। योजना के प्रथम चरण में भगवान श्री महाकालेश्वर के आँगन में छोटे और बड़े रूद्र सागर हरसिद्धि मन्दिर चारधाम मन्दिर विक्रम टीला आदि का विकास किया गया है। लोकार्पित प्रथम चरण में 350 करोड़ से महाकाल प्लाजा महाकाल कॉरिडोर मिड.वे झोन महाकाल थीम पार्कए घाट एवं डेक एरियाए नूतन स्कूल कॉम्पलेक्सए गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है।

महाकाल कॉरिडोर के प्रथम घटक में पैदल चलने के लिये उपयुक्त 200 मीटर लम्बा मार्ग बनाया गया है। इसमें 25 फीट ऊँची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। साथ ही 108 शिव स्तंभ शिव की मुद्राओं सहित विविध प्रतिमाएँ निर्मित हो चुकी हैं जो अलग ही छटा बिखेर रही हैं। लोटस पोंड ओपन एरिया थिएटर तथा लेक फ्रंट एरिया ई. रिक्शा एवं आकस्मिक वाहनों के लिये मार्ग भी बनाये गये हैं। बड़े रूद्र सागर की झील में स्वच्छ पानी भरा गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह पानी स्वच्छ भी रहे। श्री महाकाल लोक के दूसरे चरण में महाराजवाड़ा परिसर का विकास किया जायेगा जिसमें ऐतिहासिक महाराजवाड़ा भवन का हैरिटेज के रूप में पुन उपयोग कुंभ संग्रहालय के रूप में पुराने अवशेषों का समावेश कर महाकाल मन्दिर परिसर से एकीकरण किया जायेगा। दूसरे चरण के कार्य 2023.24 में पूर्ण होंगे।

 श्रीजागेश्वरनाथ का अभिषेक, रंगीन रोशनी से नहाया मंदिर
दमोह। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर जहां मध्यप्रदेश के प्रतीक शिवालयों में पूजन अर्चन कर अभिषेक किया गया वहीं बांदकपुर धाम में दीप प्रज्वलित कर भगवान जागेश्वर नाथ का अभिषेक और पूजन अर्चन किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ वेद मंत्रों के उच्चारण और सुगंधित द्रव्यों के धूनी एवं देसी घी कपूर की आरती की गई। मंदिर परिसर में हजारों भक्तों में भगवान देव जागेश्वर नाथ का दर्शन कर आशीष लिया।

  बुंदेलखंड का अति प्राचीन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर जहां विशाल स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है जिनको देव जागेश्वर नाथ के नाम से पहचाना जाता है। देव जागेश्वर नाथ का सनातन धर्म की मान्यताएं और परंपराओं के अनुसार वेद मंत्रों के उच्चारण एवं रुद्री पाठ के साथ अभिषेक किया गया और यह क्रम घंटों चलता रहा। विद्वान विप्रो और संस्कृत विद्यालय के छात्रों के द्वारा एक स्वर में रुद्री पाठ करते हुए एक अलग धर्म में वातावरण का निर्माण किया गया। श्रद्धालुजन शिव की भक्ति में लीन दिखे मंदिर में आने वाले भक्त गण भी शिव की भक्ति में रंगे दिखलाई दे रहे थेए सभी प्रसन्न थे और श्री महाकाल लोग के लोकार्पण के अवसर पर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे थे।
 देवजागेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधक पं राम कृपाल पाठक पं कुंजीलाल डिम्हां पं गणेश पुजारी पं मनोज द्विवेदी एवं संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया। साथ ही श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का उज्जैन से सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस मौके पर सरपंच सुनील डबुल्या बीडीसी बृजेश सिंह रघुवीर रजक वाई एण्कुरैशी पं बामुकुंद पांडे डॉ एलएन वैष्णव दिनेश शुक्ला अमर चौबे केदार दुबे श्रीमती राधा तिवारी राजन असाटी सत्येंद्र गुप्ता मोहन सिंह शाहिनीपिपरिया आनंदी अहिरवार पटवारी उज्जवल सिंह बमोरी नन्हे भाई सेन आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों की उपस्थिति रही। 

हटा के चंडीजी मंदिर परिसर में प्रसारण देखा गया
दमोह।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन भ्रमण के दौरान महाकाल लोक लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हटा के चण्डी जी मन्दिर परिसर में दिखाया गया। इस मौके पर राधे.राधे मंडल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां चंडीजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मां की संगीतमयी आरती की गई। एलसीडी के माध्यम से चंडीजी मंदिर परिसर में महाकाल लोक लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण देखने भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मॉ चण्डी का प्रसाद भी वितरण किया गया।

हरिराम पांडेय ने बताया की महाकाल लोक लोकार्पण मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है यह कारीडोर देखने जरूर जाएगें। कार्यक्रम में तहसीलदार विकास जैन सीएमओ राजेंद्र खरे टीआई एचआर पांडेय नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक सुधीर बजाज मनीष पलया बृजेश दुबे हरिशंकर साहू चण्डी जी मन्दिर न्यास समिति से अध्यक्ष विनयकांत दबे सुन्दर दुबे विनीत दबे मुन्ना दुबे चतुर्भुज ताम्रकर गोकुल अग्रवाल एएसआई राकेश पाठक बबलू राय सुनील राय जनपद सदस्य कन्हैया लाल पटेल आदि जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 सभी मंडलों में  शिव अभिषेक, लाइव प्रसारण देखा
दमोह भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के शिवापर्ण को भारतीय जनता पार्टी दमोह जिले के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी मंडलों में शिवालयों और धार्मिक स्थलों में शिव अभिषेक कर आनंदमय पल को शिव भक्ति के साथ मनाया। सभी मंडलों में धार्मिक स्थल पर शिव अभिषेक किया गया भगवान जागेश्वर नाथ की नगरी बांदकपुर, गुप्तेश्वर धाम, बड़ी देवी और जटाशंकर मंदिर आदि सहित जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शिव अभिषेक किया गया। संध्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के शिवापर्ण कार्यक्रम को भी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा गया और कार्यकर्ताओं के साथ आम जन ने इस अद्भुत पलों को अपने घरों में टीवी पर लाइव प्रसारण देखा।
 लाइव प्रसारण के समय पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ब्रज गर्ग, संजय सेन, कार्यक्रम के जिला प्रभारी अमित गोलू बजाज, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह प्रभारी महेन्द्र जैन, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, विक्रम सिंह राजपूत, गणेश जाटव, राजेन्द्र चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 आज समर्पण कार्यक्रम को जिले के सभी मंडलों में लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया साथ ही साथ इसके पूर्व जिले के सभी मंडलों में दीप प्रज्वलित कर इस दिवस की महत्वता के साथ भक्ति भावना से सराबोर होकर इस अनुपम पहल का स्वागत किया गया।
आज के विभिन्न कार्यक्रमों में जिला सह प्रभारी महेन्द्र जैन दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, श्याम दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस जैन, पार्षद रधु श्रीवास्तव, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, संगीता राजपूत, अर्चना जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, अनिल सैनी, अभिषेक राय, पवन विश्वकर्मा, उदित सोनी, आलोक चौबे सहित मंडलों में मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
 दीनदयाल नगर मंडल ने किया बड़ी देवी में शिव अभिषेक 
दमोह। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक शिवार्पण किया गया। इसी तारतम्य में भाजपा दीनदयाल नगर मंडल दमोह के द्वारा बड़ी देवी मंदिर परिसर में भगवान शिव जी का अभिषेक पूजन अर्चन किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, महामंत्री राजेन्द्र चौरसिया, पवन चंदेल, नगर उपाध्यक्ष गणेश जाटव, माखन खटीक, मनीष असाटी, दीपेश उपाध्याय, विकास जैन, रामकुमार, राजेन्द्र, आदित्य नर्मदा पटेल मातृ शक्ति मंजू चौहान, सुमन मिश्रा, रश्मि वर्मा, डॉली जैन, रेखा रानी, दीपक मिश्रा, कपिल बिदोलिया, मुकेश, प्रशांत, राजुल चौराहा, अभिषेक धीरज घरू, ब्रजेश, बिहारी पटेल सहित सभी कार्यकर्ता शिव भक्तो की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments