Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि में सागर नाके पर होगा जिला स्तरीय गरबा महोत्सव.. पथरिया विधायक श्रीमति रामबाई की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा बनी.. इधर विधायक अजय टण्डन के जन्मदिन पर सुंदरकांड के साथ संगीतमय आयोजन में समर्थको, क्षेत्र वासियों ने सहभागिता दर्ज कराई..

28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा गरबा महोत्सव..

दमोह। सागर मार्ग स्थित पथरिया विधायक के निवास पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। इस दौरान शहर की प्रतिभाओं को गरबा के क्षेत्र में बेहतर मंच दिलाने के उद्देश्य आयोजित बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अर्थात नवरात्र के तीसरे दिन से अष्टमी तक गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

पथरिया विधायक राम बाई गोविंद सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पथरिया विधायक को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया।  इसके अलावा सर्व सम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष  प्रतिष्ठित गुजराती परिवार की वरिष्ठ महिला समाज सेवी मंदाकिनी बेन पटेल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पथरिया विधायक के घर के सामने जो मैदान है वहां पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।  इसके लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क प्रतिभागियों के लिए नहीं रखा गया है। 

पूरे आयोजन में शहर के गुजराती परिवार द्वारा पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई। महोत्सव में सभी प्रतिभागियों की वेशभूषा निर्धारित रहेगी। कार्यक्रम का नाम मां अम्बे बुंदेली एवम गुजराती गरबा महोत्सव रखा गया। गरबा सीखने की इच्छुक सभी माताएं, बहनें एवम युवा श्रीमति मन्दाकिनी बेन पटेल एवं कु राशि धगट के मोबाइल नम्बर  9630161955 तथा 8319352540 पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

आयोजन 28 सितंबर से 3 अक्टूबर कुल 6 दिन का होगा। दिनांक 09/09/2022 से श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह के उपरांत से गरबा का अभ्यास शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे। रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है। बैठक के दौरान वरिष्ठ महिला समाज सेवी मंदा बेन पटेल, धारा घगट, दीप्ति श्रीवास्तव, भावना पटेल, चंद्रशेखर राय चंदू भैया, कणाद खरे, राशि धगट, मनीष पटेल, वतन विश्वकर्मा, नितिन ठाकुर, जिया जैन, श्रद्धा सोनी, छीना पटेल श्वेता पटेल, भावना देसाi, शैरी पनवेली वाला, नंदनी धुर्वे एवं शिवम सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।


विधायक अजय टंडन का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस
दमोह
जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक अजय टंडन का जन्मदिवस सुंदरकांड का पाठ करके मनाया गया। भगवान राम की पूजा अर्चना के पश्चात् नगर के समस्त वर्गो ने कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूलमालायें पुष्पगुच्छ देते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा विराट व्यकित्व के धनी हमारे विधायक जो उम्र के इस पढ़ाव में भी ऊर्जावान रहते है हम सभी कांग्रेस पार्टी की और से यह कामना करते है वह शतायु हो।

 जन्मदिवस के मौके पर विधायक अजय टंडन ने भी कहा कि समस्त वर्गा का अपार स्नेह एवं आत्मयिता उन्हें उर्जा प्रदान करती है और वह चाहते है निरंतर जनता की सेवा करते रहें। जन्मदिवस पर गीत संगीत कार्यक्रम पारंपरिक बरेदी नृत्य सुबह से शाम तक आगुंतक अतिथियों ने अपनी हिस्सेदारी करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिवस के मौके पर नगर के पार्षद सतीश जैन, संजय चौरसिया, रंजीता पटैल, सुषमा विक्रम ठाकुर, प्रजु यशोधरन, मनोज राय, मंजीत यादव, शुभम तिवारी, सतीश दुबे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विकास मंहोत्ररा, अनेक पत्रकारगण एवं विधान सभा क्षेत्र के सरपंचो, जनपद सदस्यों जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments