Ticker

6/recent/ticker-posts

नींद के झोंके में रफ्तार का कहर.. रात ढाई बजे यम मुहूर्त में बोलेरो ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की जान गई.. हटा क्षेत्र में हुए हादसे में दो घायलों का इलाज जारी.. संयोगवश महेंद्र है दोनों मृतकों के नाम.. पुलिस जांच में जुटी

 बोलेरो ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत..

  दमोह। रात के अंधेरे में खराब सड़क पर रफ्तार के कहर के साथ नींद के झोंके के अवसर में बोलेरो तथा ट्रैक्टर के बीच में भीषण भिड़ंत में दो युवकों के काल कलवित हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। रात करीब 2:30 बजे के यम मुहूर्त में हुई घटना की खबर से मृतकों के परिवार में जहां मातम पसरा हुआ वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है। हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर भी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हटा थाना अंतर्गत रुसल्ली गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच में आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वही बोलेरो में आगे सवार दो युवकों के प्राण पखेरू उड़ते देर नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने पर करीब घंटे भर बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट के शिकार लोगों को हटा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद महेंद्र पिता धनीराम एवं महेंद्र पिता रत्ना अहिरवार को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में बोलेरो सवार एक अन्य युवक तथा ट्रैक्टर चालक के भी घायल होने की खबर है। मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है

Post a Comment

0 Comments