Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने मनाया बूथ विजय संकल्प अभियान.. पार्टी पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाई..केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा

 केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा

 दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को बूथ संपर्क महाभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथों पर घर घर संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां पहुंचाई..

 बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत दमोह के बजरिया वार्ड 04 के बूथ क्रमांक 99, 100 व 101 में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं व हितग्राहियों से बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की। साथ में महामंत्री ‌गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, हटा विधायक पी एल तंतुवाय, नरेंद्र व्यास, अमित बजाज, मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज वार्ड मंडल महामंत्री राजेंद्र चौरसिया अध्यक्ष रामकुमार अहिरवार व बूथ अध्यक्ष हेमलाल अहिरवार उपस्थित रहे।

bhajpa

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में रहते हुए गरीब आदमी के विकास और विस्तार के लिए काम किया है, गरीब के स्वाभिमान के लिए कार्य किया। यदि हितग्राही को पूर्ण जानकारी है तो ऐसा कोई कारण नहीं जो वह भाजपा को वोट ना दें। यह भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह घर घर जाकर वोट मांगने कि जगह यह पूछे कि उसे योजनाओं का लाभ मिला या नहीं, और नहीं मिला तो किस कारण से नहीं मिला।  

miting

 प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि 10 जून को प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बूथ संपर्क महाभियान जिले के सभी बूथों पर एक साथ आयोजित किया गया। पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के घर—घर जाकर संपर्क करते रहे और इस महाभियान में पूर्ण निष्ठा से अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिये हैं। नगरीय एवं पंचायती चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का प्रतिफल होगी

Post a Comment

0 Comments