Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह के 39 वार्डों से अब कुल 211 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, हटा तथा पटेरा से 58-58, पथरिया से 64, तेंदूखेड़ा से 66

 मोह के 39 वार्डों से अब कुल 211 प्रत्याशी चुनाव मैदान में


दमोह। दमोह नगर पालिका के 39 वार्डो से नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद अब कुल 211 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं जिन को चुनाव चिन्ह वितरण की प्रक्रिया बुधवार रात तक जारी थी। उल्लेखनीय है कि 39 वार्डो से कुल 317 नामांकन पत्र जमा किए गए थे जिनमें से जांच के दौरान 16 फलों को निरस्त कर दिया गया था। वही 90 लोगों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए गए जिसके बाद चुनाव मैदान में कुल 211 प्रत्याशी बचे हैं।
दमोह नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक सिविल एक से 5, सिविल दो से 10, सिविल तीन से दो, सिविल चार से पांच, सिविल पांच से पांच, सिविल 6 से चार, सिविल सात से 7, सिविल आठ से 7, सिविल 9 से आठ, सिविल दस से 3 प्रत्याशी पार्षद बनने के लिए चुनाव मैदान में जोर आजमाइस करेंगे।

 
इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 अमानगंज एक से 2, मागंज दो से 3, मागंज तीन से 3, मागंज चार से 5, मागंज पांच से 9, मागंज 6 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में मुकाबला करेंगे। वार्ड क्रमांक 17 नया बाजार एक से 3, नया बाजार दो से 6, नया बाजार तीन से 11, नया बाजार चार से 9, नया बाजार पांच से 6, पुराना बाजार एक से 5, पुराना बाजार दो से 2, असाटी वार्ड एक से 3, असाटी वार्ड दो से 6 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 26 फुटेरा वार्ड एक से 3, फुटेरा दो, तीन एवं चार से चार-चार, फुटेरा पांच से 10, वार्ड क्रमांक 31 बजरिया एक से 10, बजरिया दो से 5, बजरिया तीन से 5, बजरिया चार से 10, बजरिया पांच से 4, बजरिया 6 से 12, बजरिया सात से 5 , बजरिया आठ से 7 तथा धरमपुरा वार्ड से तीन प्रत्याशी मैदान में बचे है।
इसी तरह हटा तथा पटेरा नगर पालिका के 15-15 वार्डो से 58-58, पथरिया के 15 वार्डो से 64, तेंदूखेड़ा के 15 वार्डो से 66 तथा हिंडोरिया नगरपालिका के 15 में से तीन वार्डो में निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष 12 वोट से कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

Post a Comment

0 Comments