Ticker

6/recent/ticker-posts

सागर लोकायुक्त ने टीकमगढ़ में.. उप वन मंडल अधिकारी को वनपाल से.. दस हजार रूपएकी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.. अधिकारी को वनपाल से रिश्वत लेना महंगा पड़ा

 टीकमगढ़। सागर लोकायुक्त की टीम ने मार्च के चौदहवे दिन टीकमगढ टीकमगढ़ पहुंच कर एक और रिश्वतखोर पर शिकंजा कसने के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है इस बार लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा अधिकारी अपने ही मातहत कर्मचारी से जांच के बदले में रिश्वत ले रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर लोकायुक्त की टीम में टीकमगढ़ जिले के उप वन मण्डल अधिकारी गोपाल सिंह को वनपाल राम सेवक अहिरवार से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा किया है। रिश्वत की इस रकम को वनपाल के खिलाफ चल रही जांच को उसके पक्ष में करने के बदले में लिया जा रहा था। लेकिन बाजी पलट गई और अब उप वन मंडल अधिकारी लपेटे में आ गए।
 दरअसल वनपाल रामसेवक अहिरवार आहार सर्कल रेंज बल्देवगढ ने लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव को जिंदगी लिखित शिकायत में उपरोक्त रिश्वतखोर पर कार्यवाही की अपेक्षा की थी जिसके बाद डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में टीकमगढ़ पहुंची लोकायुक्त टीम ने गोपाल सिंह मुवेल, उप वन मंडल अधिकारी को उसके  शासकीय आवास, सिविल लाइन टीकमगढ़में वनपाल से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में देर नही की। टीम में  DSP  राजेश खेड़े, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, निरीक्षक रोशनी जैन व विपुस्था स्टाफ शामिल रहा। 

Post a Comment

0 Comments