Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेत्रियों ने किया किन्नर समाज शोभायात्रा का स्वागत.. किन्नरों की अदाओं के दीवाने होते नजर आए अनेक लोग..कांग्रेस का महंगाई के विरोध में आंशिक प्रदर्शन..

 दमोह। जिला मुख्यालय स्थित महाराजा पैलेस में अंतरराष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किन्नरों ने आज जिला मुख्यालय स्थित मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला मादक अदाओं में डांस करते हुए सड़कों पर जमकर धूम मचाई जिसमें लोग किन्नरों के डांस देख रोमांचित होते हुए दिखे..


किन्नरों का समूह बग्गिया में सवार होकर के बूंदा बहू मंदिर पहुंचें और वहां पर अपनी रीति रिवाज अनुसार मंदिर में घंटा चढ़ाया, शहर की शांति और अमन के लिए प्रार्थना की  और बूंदा बहू मंदिर से 2 किन्नरों ने दुल्हन बन कर मंगल कलश लेकर मंदिर से पैदल चलकर वापिस महाराजा पैलेस पहुंचे..

किन्नर समाज की शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत 

दमोह। दमोह के एक स्थानीय होटल में चल रहे किन्नर समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आज एक भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से किन्नर समाज के लोगों द्वारा निकाली गई जिसका शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर भव्य स्वागत भाजपा नेत्री श्रीमती कविता राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी के नेतृत्व में किया गया।

agvani

इस अवसर पर लता केशरवानी,मंजू चौहान,प्रेमअहूजा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव ,दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष कृष्णा राज, नगर उपाध्यक्ष गणेश जाटव,रितेश साहू, पूर्व पार्षद बब्लू जाटव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजूल चौराहा , निक्की सेन, बूदाबहू मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद असाटी, राकेश सिंह लोधी पत्रकार गण विशेष रूप से उपस्थित थे

svagt

इस अवसर पर इस राष्ट्रीय सम्मेलन में दमोह जिला किन्नर समाज के मुखिया बनें गुुड़िया सिंह का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई का आंशिक विरोध किया..

दमोह। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बढ़ती हुई महँगाई के विरोध में आंशिक विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए गैस की टँकी एवं पेट्रोल पम्प पर माला डालकर शोक व्यक्त किया गया।

virodh

 विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं.मनु मिश्रा, संगठन मंत्री सतीश जैन, किसान अध्यक्ष नितिन मिश्रा, शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, प्रजु यशोधरन, मानक पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, गीता लोधी, दिनेश रैकवार, गोलू सराफ, सुनील आनंद, उमाशंकर चौबे, बसंत कुशवाहा, ताहिर अली, खिल्लू ठाकुर, लकी खटीक, अरविंद अवस्थी, दुर्गेश, डीके नामदेव, एके चिश्ती, राजकुमार, धन्नी कक्का, राजेंद्र दुबे, मुन्ना बाबा, राहुल अहिरवाल, छोटू शुक्ला, मानक अहिरवाल, विजय मिश्रा, संदीप बरदिया, धर्मेंद्र लोधी एवं समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति रहीं।

 

  

Post a Comment

0 Comments