Ticker

6/recent/ticker-posts

मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज की ऐतिहासिक अगवानी आज.. एकलव्य यूनिवर्सिटी में रात्रि विश्राम.. विधायक अजय टन्डन को मिला आशीर्वाद.. एकलव्य यूनिवर्सिटी में हुआ जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम

 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज गुरु चरणों की ओर बड़े बाबा के धाम कुंडलपुर की ओर पद बिहार चल रहा है। आज बांसा तारखेडा में आहार चर्या उपरांत रात्रि विश्राम एकलव्य यूनिवर्सिटी में हुआ वहीं शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम भी यहीं पर संपन्न हुआ। इस दौरान दमोह विधायक अजय टंडन सहित अनेक लोगों मुनि पुंगव का आशीर्वाद प्राप्त किया..

       

  राजस्थान के चांदखेड़ी राजस्थान से कुण्डलपुर के बड़े बाबा के साथ छोटे बाबा आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की दर्शन आशीर्वाद हेतु विपरीत मौसम में भी 500 किलोमीटर का पद विहार कर चुके मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज की शुक्रवार सुबह 4 फरवरी को बुंदेलखंड की पावन धारा और दमोह जिले की सीमा में भव्य मंगल ऐतिहासिक अगवानी की गई।

सुधा सागर

 मुनि पुंगव सुधा सागर जी के साथ मुनि श्री महा सागर महाराज, निष्कंप सागर महाराज, छुलल्क श्री धैर्य सागर एवं गंभीर सागर महाराज की बांसा तारखेडा ग्राम में अगवानी के बाद आहार चर्या संपन्न हुई। वही मुनि पुंगव के मंगल आशीष रूपी अमृत वचनों का लाभ भी बांसा वासियों को मिला। उसके उपरांत दोपहर में पुनः बिहार प्रारंभ हुआ। एकलव्य यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ सुधा मलैया एवं उनकी टीम द्वारा मुनि संघ के भव्य अगवानी उपरांत मौजूद श्रावक जनों को प्रवचन लाभ प्राप्त हुआ।

प्रवचन

 

शाम को मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का बहुचर्चित कार्यक्रम जिज्ञासा समाधान का आयोजन भी एकलव्य यूनिवर्सिटी में ही किया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सहित अन्य लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर पंडित सुरेश शास्त्री आशीष अभिषेक शास्त्री बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सकल जैन समाज की मौजूदगी रही । मुनि संघ के साथ सिद्ध क्षेत्र चांदखेड़ी के अध्यक्ष हुकुम काका सहित बड़ी संख्या में श्रावक जन भी चल रहे गए।

एकलव्य यूनिवर्सिटी में मुनि संघ की अगवानी अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के महामंत्री नवीन निराला, धार्मिक आयोजन मंत्री शैलेंद्र मयूर, नेमचंद सराफ, महेश दिगंबर, संदीप अभाना, आनंद बीएसएनल, पत्रकार राजेन्द्र अटल, महेंद्र जैन, मानव बजाज, राहुल जैन, संजय सराफ, सोनू नेता के अलावा महिला मंडल, बालिका मंडल सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज की मौजदगी रही।

दमोह विधायक अजय टन्डन को मिला आशीर्वाद

अजय

विधायक अजय टंडन ने एकलव्य युनिवर्सिटी पहुंचकर अपने साथियों समेत मुनि पुंगव सुधा सागर जी के दर्शन किये तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने पिच्छी रखकर उन्हें जनहित के कार्य करने का भी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा, सतीश जैन, वीरेन्द्र दबे, अनिल जैन, सौरभ अयाची सहित अनेको धार्मिक बंधुओं की उपस्थिति रही। वहीं आज शनिवार को मुनि संघ के दमोह आगमन पर उनकी भव्य आगवानी भी विधायक श्री टन्डन के साथ कांग्रेस जन करेंगे।

 अगवानी के बाद उमा मिस्त्री की तलैया में मंगल प्रवचन

मुनि संघ

मुनि पुंगवश्री के संघ की अगवानी हेतु जिले भर की सकल जैन समाज में उत्साह का माहौल है, अगवानी हेतु 22 महिला मंडल,300 बालिकाओं का संघठन,400 शिविरार्थी श्रद्धालुगण ,18 पाठशालाओं के बच्चें और 2 दिव्यघोष भव्यता प्रदान करेंगे, एक दिन पूर्व से ही 5 किलोमीटर  मार्ग पर बालिका मण्डल द्वारा रंगोली सजाकर अगवानी को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा हैं।

 सुबह 7:30 बजे एकलव्य विश्विद्यालय परिसर से दमोह नगर के लिए पद विहार प्रारम्भ होगा तो 8 किलोमीटर मार्ग जय जय गुरूदेव के दिव्य ध्वनि से गूंज उठेगा। कोरोसा, जबलपुर पाईपास, सागर नाका, सदगुवा जैन मंदिर, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, रायतिराहा, घंटाघर होते हुए  उमा मिस्त्री की तलैया पहुचेगे जहां पर मुनि श्री अपनी दिव्य देशना से सभी को संदेश प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments