Ticker

6/recent/ticker-posts

दबंग विधायक के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत.. दबंग विधायक के रिश्तेदारों को ही निशाना बनाया.. विधायक रामबाई मौके पर पहुची..

 मप्र की दबंग विधायक रामबाई के विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार देवरान गांव में गणतंत्र पर्व के मौके पर दिनदहाड़े तेंदुए की दस्तक ने जहां ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है वही तेंदुए ने दबंगई दिखाते हुए दबंग विधायक के रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा है। इधर वन विभाग के साथ पुलिस प्रशासनिक अमला तेंदुए से लोगों को अलर्ट करने में लगा हुआ है..

दमोह। जिला मुख्यालय से महज 12 किमी दूर पथरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले देवरान गांव में बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे ग्रामीणों के बीच एक तेंदुए ने पहुंचकर दहशत के हालात निर्मित कर दिए। तेंदुए ने पहले गांव के एक युवक को घायल किया उसके अस्पताल पहुंचने पर लोगों को तेंदुए के हमले का पता लगा। 

लोग इस पर विश्वास कर पाते इसके पूर्व कुछ अन्य लोगों पर तेंदुए के हमले के साथ तेंदुए की छलांग लगाते हुए तस्वीर वीडियो भी सामने आ गई जिसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुए की टॉफी लेने में जुट गई हालांकि वन विभाग के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक तैयारी नजर नहीं दिख रही है।

वही जानकारी लगने पर विधायक राम बाई भी देवरान गांव पहुंची जहां उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक होती हुई भी नजर आई। इधर जिस तरह से तेंदुए की भागते हुई तस्वीरें वीडियो सामने आई हैं उसको देखकर कहा जा सकता है कि ग्रामीणों की तरह तेंदुआ भी दहशत में बना हुआ है तथा अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भाग रहा है।

घायल

तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों में सुरेंद्र पिता देवेंद्र सिंह परिहार, अरविंद पिता मदन परिहार, राघवेंद्र पिता धर्मदास पटेल, अनीश पिता पूरन रैकवार, नंदलाल पिता टुंडे आदिवासी सभी निवासी देवरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सुरेंद्र व नंदलाल की हालत डॉक्टर द्वारा गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments