Ticker

6/recent/ticker-posts

बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी बेलखेड़ी गांव में दर्दनाक हादसा.. गिट्टी से भरा डंफर कच्चे मकान पर पलटा.. घण्टे भर तक मलबे में दबे रहने से तीन भाई बहिनो सहित चार की सांसे थमी.. माता-पिता का इलाज जारी.. विधायक रामबाई जिला अस्पताल पहुची..

गिट्टी से भरा डंपर मकान पर पलटा, तीन की मौत 

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आंजनी बेलखेड़ी टपरिया गांव में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार रात गिट्टी से भरे एक डंफर के खंबे से टकराकर कच्चे मकान के उपर पलट जाने के बाद करीब घंटे भर तक परिवार के सदस्य गिट्टी मलबे के ढेर में नीचे दबकर रह गए। दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो जाने और तीन के घायल होने खबर सामने आई है।


 घटना की जानकारी लगने पर सबसे पहले रात 9 बजे बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। जैसे तैसे मलबे व गिट्टी के नीचे दबे लोगो को निकालकर बटियागढ़ की अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक तीन मासूम भाई बहिनो की सांसे थम चुकी थी। यहा पर डॉक्टर के अभाव में इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 वहीं बाद में अस्पताल भेजे गए बच्चो के माता पिता की सांसे चल रही थी। जबकि डंफर चालक व कुछ अन्य लोगो के भी मलबे में दबे होने की आशंका के चलते उनकी तलाश की जाती रही। इस 
दर्दनाक घटनाक्रम में हरिराम अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र आकाश, 16 वर्षीय पुत्री मनीषा तथा 14 वर्षीय पुत्र ओंकार को जिला अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि 
हरिराम अहिरवार और उसकी पत्नी नेहा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।  इस घटना में ट्रक चालक परसोत्तम साहू निवासी सगरोन की भी मौत हो गई वही ट्रक के क्लीनर कमरुद्दीन को गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी देखनी पर दमोह से एसपी डीआर तेनिवार भी मौके पर पहुंच गए थे।

 इधर दर्दनाक घटना क्रम की जानकारी लगने पर पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई सिंह परिहार रात 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची तथा उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी लेते हुए हालचाल जाना व शोक संवेदना जताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की। अभिषेक जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments