Ticker

6/recent/ticker-posts

युग पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने किए विविध सेवाभावी आयोजन.. जिले के 1192 बूथों पर जनसेवा के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए.. इधर महंगाई के विरोध में मप्र कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेसियों ने बरसते पानी में धरना देकर प्रदर्शन करके पुतले फूंके..

 विविध सेवा कार्यक्रम कर मनाई उपाध्याय जी जयंती

दमोह एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज जिले के सभी 22 मंडलों और 1192 बूथों पर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करके मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम दीनदयाल उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया

 साथ ही उद्यान में वृक्षो का रोपण किया गया। तदोपरांत बेलाताल के सामने स्थित पार्क में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, महात्मा गांधी जी और राम मनोहर लोहिया जी, की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सेवा और समर्पण अभियान के तहत आयोजित दिवस को आज सेवा के साथ दमोह के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रो और अनाथालय में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सेवा कार्यक्रम किये गये।

 जिला चिकित्सालय में मरीज और परिजनों को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा फल वितरित किए गए। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय की विशेष उपस्थिति रही।

 जनसेवा के कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण आयोजित 
भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी ने सिविल वार्ड नंबर 6 के बूथ क्रमांक 162 पर कार्यकर्ताओं के साथ, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी और जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन ने ग्राम चौपरा में बूथ क्रमांक  84, 85 पर, हटा विधायक पीएल तंतुवाय ने हटा नगर के बूथ क्रमांक  66, 67, 69 पर , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने सिविल वार्ड 8 बूथ क्रमांक 153 पर, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाबाई और जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने सदगुंवा बूथ क्रमांक 271 और पथरिया के बूथ 42 पर, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने बांदकपुर के बूथ क्रमांक 189 पर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाट सांसद 

 प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने बूथ क्रमांक 112 और 113 पर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता राय और जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने बजरिया वार्ड बूथ क्रमांक 76 पर, जिला महामंत्री पंडित सतीश तिवारी ने मा़गज वार्ड  बूथ क्रमांक 134, जिला मंत्री अर्चना जैन और जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने सिविल वार्ड 5 के बूथ क्रमांक 165 पर, जिला मंत्री अनीता खरे ने बूथ क्रमांक 75 पर, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने बूथ क्रमांक 238 पर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बूथ क्रमांक 101पर,  कार्यकर्ताओं के साथ जयंती मनाई। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, वरिष्ठ डॉ भरत शिवहरे, केदार नाथ शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महामंत्री पंडित सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, गोपाल पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष संजय सेन, पंडित बृज भूषण गर्ग, अमित बजाज, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवकी नंदन पटेल, कुसुम खरे, विजयलक्ष्मी चौबे, संगीता राजपूत, विनीता जड़िया, भरत यादव, आलोक मुखरैया, हरिश्चंद्र पटेल, आशीष शर्मा, रिंकू गोस्वामी, अभिषेक राय, पंकज सेन, शिवम अग्रवाल, महेंद्र राठौर, आदि की उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन किया
दमोह। मप्र कांग्रेस के आव्हान पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा अंबेडकर चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस जिला स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी के चलते धरना पांडाल छोटा पड़ गया। जिससे पांडाल को बड़ा किए जाने की कवायद चल ही रही थी कि अचानक बिजली गुल हो जाने से कांग्रेस नेता पसीना पसीना होते रहे। बाद में लाईट आने पर कांग्रेस नेताओं ने जैसे ही मोदी सरकार को कोसना शुरू किया तो झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

 जिसके बाद अनेक कांग्रेसी पानी से बचने मानस भवन के तरफ भाग खड़े हुए वहीं जो लोग पांडाल के नीचे थे वह पानी से बचने के लिए गद्दे सिर के उपर करके तथा फलेक्स को ढाक कर बारिश से बचने की कोशिश करते रहे। इस दौरान अनेक कांग्रेसियों के गीले हा जाने पर वह मस्ती करते हुए भी नजर आए। बाद में एसडीएम राकेश मरकाम को  दस सूत्रीय मांगों को ज्ञापन देकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया। वहीं अचानक मानस भवन के नीचे दो पुतलों को आग लगाकर अंबेडकर मूर्ति के पास पहुचकर कांग्रेसी नारेवाजी करके विरोध जताते हुए नजर आए।

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के संदर्भ में जारी की गई विज्ञप्ती के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिले के आठो ब्लाकों से आये ब्लाक अध्यक्षो, महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस सेवादल मोर्चा संगठनों विभाग प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारी संख्या में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के खिलाफ धरना प्रर्दशन करते हुए उनकी कथनी करनी के खिलाफ ज्ञापन दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फिसड़्डी साबित हो गई है सरकार शिवराज चला रहे है या सिन्धिया किसका रिमोट किस के हाथ में है लेकिन इनके राजनैतिक खेल में आमजनता अत्यधिक परेशान है विधायक अजय टंडन ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल एवं अन्य बस्तुओं पर नियंत्रण नही कर पा रही भाजपा सरकार शासकीय योजनाओं पर अपने फोटो लगवाकर वस वाहवाही लुटने में लगी है भापजा दस सूत्रीय मांगो को लेकर जो हमने मांगे की है उसे अविलंब माने सरकार पूर्व विधायक प्रताप सिंह, रतन चंद्र जैन, सतीश जैन, वीरेन्द्र दुबे, ललित नायक, भगवान दास चौधरी, मनीषा दुबे, संजय चौरसिया, यशपाल ठाकुर, राजा राय, राजेश तिवारी, निधि श्रीवास्तव, मानक पटेल, परम यादव, रजनी ठाकुर, सुदामा दुबे, आदित्य सालोमान, संजय तिवारी ने भी कहा कि कोविड में अनेक लोगों का असमय निधन हो गया किन्तु अव तक शिवराज सरकार ने किसी को भी मुआवजा देना उचित नहीं समझा उनको अविलंब मुआवजा दे सरकार

 पथरिया से आये लक्ष्मण सींग, राव बृजेन्द्र सिंह, गौरव पटेल, राजकुमार लोधी, कैलाश लोधी हटा से आये गोलू सराफ, धनश्याम यादव, देवेन्द्र राय, रामनाथ राय, हरगोविन्द पटेल ऋषि, प्रदीप पटेल, के. जी. श्रीवास्तव जबेरा से आये गोविन्द तिवारी, नीरज जायसवाल, शोभाराम नामदेव, रघुनाथ यादव, संतोष रजक ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि जिस प्रकार का भ्रष्टाचार वर्तमान में चल रहा है। उससे आमजन का जीना दूभर हो गया है। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, भूपेन्द्र आजमानी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश रैकवार, अरविन्द अवस्थी, नौशाद खान, अफजल खान, शमीम कुरैशी, ताहिर अली, वीर सिंह, अजय सरवरिया, सीतू पंडा, अमर सींग, महादेव पटेल, धनसींग खिलान ठाकुर, रमेश राठोर, आशीष पटेल, पप्पू कसोटया, विक्रम ठाकुर, हेमराज, अमर सिंह, संदीप वरदिया, अजय जाटव के सैकड़ो कांग्रेसजनों की उपस्थिती रही।

Post a Comment

0 Comments