Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया भगवान वामन देव का प्रकट उत्सव समारोह.. केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, अनेक जनप्रतिनिधिगण हुए शामिल.. मजदूर संघ एवं कर्मचारी संघ ने किया भगवान विश्वकर्मा पूजन.. इधर गणेश प्रतिमा झांकियों को पुरूस्कृत करने आज निर्णायक मण्डल नगर भ्रमण करेगा..

  धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान की जयंती

दमोह। भगवान वामन देव का प्रकट उत्सव समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया स्थानीय जबलपुर नाका के पास परशुराम टेकरी परशुराम मंदिर में भगवान वामन देव का जन्म उत्सव समारोह हवन पूजन  वृक्षारोपण प्रसाद वितरण भंडारा से हुआ संपन्न जिसमें ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ युवा साथियों की विशेष उपस्थिति रही

                                

इस अवसर पर आमंत्रित जनों में सांसद केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष राहुल सिंह, दमोह विधायक अजय टंडन, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, हटा विधायक पीएल तंतुबाय, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण, रमन खत्री, विवेक अग्रवाल  सैकड़ों की संख्या में सम्मानीय गणमान्य नागरिकों ने भगवान के दर्शन करके हवन पूजन कार्य धर्म लाभ लिया। स्व. श्री भोले शर्मा जी की स्मृति मे वृक्षारोपण किया गया

इस अवसर पर लखन लाल तिवारी मनु मिश्रा उमाकांत पौराणिक भरत पांडे मेघ तिवारी अरूण दुबे दिनेश मिश्रा पवन तिवारी ऋषि तिवारी मनीष तिवारी सतीश तिवारी मनीष शर्मा सतीश बोहरे नितिन मिश्रा मनोज देवलिया आशीष कटारे मोनू पाठक आलोक मुखरैया रिंकू गोस्वामी आदित्य त्रिपाठी अभिषेक त्रिपाठी शैलेश पांडे शिवेंद्र तिवारी संजय गौतम कपिल पांडे राम किशोर तिवारी भरत पटेरिया की विशेष उपस्थिति रही। 

भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ ने किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन..
दमोह। 
भारतीय मजदूर संघ दमोह के द्वारा भव्यता के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम पुरानी कलेक्ट्रेट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री राज्य कर्मचारी संघ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अखलेश रजक के द्वारा की गई।

 भगवान विश्वकर्मा के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना एवं भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के बीच में कैसे काम करता है तथा क्यों विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया जाता है पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे के द्वारा किया गया उपस्थित। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए एवं पूजन किया गया।


 कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप चौबे, उपाध्यक्ष कीर्ति प्यासी, जिला मंत्री वसीम खान, सलीम खान, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जैन, जिला मंत्री जीडी गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभात कछवाहा, सलमान खान, सीमेंट यूनियन इमलाई जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला मंत्री प्रेम सिंह, निलेश पारुचे, इंद्र कुमार के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार किया गया एवं कार्यक्रम में भारी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

सफेद कुर्ते एवं लाल पगड़ी वाली गणेश जी की प्रतिमा बड़ी आकर्षण का केन्द्र
दमोह। 
कोरोना काल के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शहर में अनुशासन के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा हैं। इस बार सबके घरों में वह धूमधाम देखने को मिल रही है लोग बड़े ही उत्साह के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं चौराहों पर इकट्ठे ना होकर सब की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं इसी के साथ-साथ घरों में सुंदर मनमोहक और आकर्षक झांकियां भी देखने को मिल रही हैं।

 जहां असाटी वार्ड 1 निवासी अमन चौरसिया पिता राजकुमार चौरसिया ने बताया घर पर गणेश जी प्रतिमा स्थापित की है जिसमें श्री गणेश सफेद कुर्ते एवं लाल पगड़ी में बेहद सुंदर लग रहे साथ ही प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

निर्णायक मण्डल करेगा गणेष समितियों का सम्मान

 दमोह हिन्दू गर्जना गणेश विसर्जन समिति के संयोजक कपिल सोनी ने जानकारी देते हुये बताया कि शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुये गणेष विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होगा। इस वर्ष सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निर्णायक मण्डल एवं समिति के सदस्यों द्वारा 18 सितम्बर 2021 को शाम 7 बजे से नगर भ्रमण किया जायेगा एवं गणेश पंडालों में पहुँचकर समितियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने नगर की समस्त गणेशोत्सव समिति के आयोजकों से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments