Ticker

6/recent/ticker-posts

राजपूत समाज के मिलन समारोह, युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री तोमर.. इधर बूथ सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सहित अनेक नेतागण.. प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने किया जनसंपर्क..

 दमोह उपचुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका.. 

दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा की हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिस उत्साह और उमंग के साथ दमोह उपचुनाव में युवा मोर्चा की भागीदारी है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से विजय हासिल करेगी। दमोह उपचुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार, युवा नेता श्री सिद्धार्थ मलैया, श्री अभिषेक भार्गव दीपू ने भी संबोधित किया।

 युवा जो संकल्प लेते है उसे ठानकर पूरा करते है-शर्मा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवाओं के बारें में कहा जाता है कि ‘‘तुम युवा हो, काल को भी काल से दिखते रहे हो, देश का सौभाग्य अपने खून से लिखते रहे हो, ठान लोगे तुम अगर इस युग को नई तस्वीर दोगे और अपनी गर्जना से शस्त्रों के तुम कलेजे चीर दोगे‘‘। दमोह के उपचुनाव में जीत का संकल्प लेकर युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मैदान में उतरे। उन्होंने दमोह उपचुनाव में लगे नौजवान साथियों से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश को बचाने, उसका भविष्य बनाने और गरीबों को उनका हक दिलाने का चुनाव है। 

युवा मोर्चा का परिश्रम काम आयेगा, कमल खिलेगा-तोमर

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल में चुनाव सबसे बड़ी परीक्षा होती है। इस चुनावी परीक्षा के दौर में सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी भूमिका अगर किसी की होती है तो वह उस संगठन के युवा इकाई की होती है। इस चुनाव में युवा मोर्चा पूरी मेहनत करेगा तो आपके परिश्रम के दम पर दमोह में कमल खिलेगा। उन्होनें कहा कि युवा मोर्चा दमोह विधानसभा के नगर और ग्रामीण अंचल में एक-एक युवा को एकत्रित करके भाजपा के समर्थन में उनका वोट डले यह सुनिष्चित करे। आप प्राण-पण से जुटेंगे तो भाजपा के प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे।

नव मतदाताओं तक पहुंचे युवा मोर्चा-हितानंद जी

प्रदेश सह-संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित दल है। सभी पार्टियां अपने परिवार और स्वयं की चिंता करती है, लेकिन भाजपा भारत का विचार करती है। ‘‘तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहें’‘ इस विचार को धारण किये हुए हमारे कार्यकर्ता समाज सेवा और देश सेवा में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि 1951 में हमारे संगठन पूर्वजों ने जो विचार रखे थे, उन विचारों पर हम आज भी काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा मोर्चा नवमतदाताओं के बीच पहुंचे और उन्हें बतायें कि यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है। हर बूथ पर दस यूथ की योजना बनायें और घर-घर संपर्क, प्रत्येक घर संपर्क के अभियान में जुट जायें।  

हर घर दस्तक देकर जीत सुनिश्चित करेगा युवा मोर्चा-पंवार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि दमोह विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा की टीम तैनात है। पार्टी संगठन ने युवा मोर्चा पर जो विश्वास व्यक्त किया है, मोर्चा कार्यकर्ता उस विश्वास पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता हर घर दस्तक देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी की जीत सुनिश्चित करने में जुटेगा। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर, नर्मदापुरम् संभाग के संगठन मंत्री  शैलेन्द्र बरूआ, संजीव कांकर, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विक्रम सिंह, सह मीडिया प्रभारी शिशिर बड़कुल, मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सहित दमोह नगर के दीनदयाल एवं दमयन्ती मंडल के मोर्चा अध्यक्ष सहित मंडल एवं बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर जीत के लिए जुट जाने का आह्वान

दमोह। भारतीय जनता पार्टी नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ता ही नेता बनता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक सामान्य कार्यकर्ता ही थे। हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और मैं स्वयं भी साधारण कार्यकर्ता रहे हैं। कार्यकर्ताओं की वजह से ही हमारी सरकारें बनीं। कश्मीर से अगर धारा 370 हट सकी है, तो यह कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ। राम मंदिर का निर्माण अगर शुरू हो सका है, तो वह कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है। 

हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भी कहा था कि अगर में प्रधानमंत्री बना हूं, तो आप जैसे कार्यकर्ताओं के कारण। मध्यप्रदेश में अगर हम विकास कर सके हैं, संबल जैसी जनकल्याण की योजना शुरू कर सके हैं, किसानों के खाते में 89000 करोड़ रुपये डाल सके हैं, तो यह आप कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो सका है। अगले तीन सालों में अगर हम घर-घर पीने का पानी पहुंचा पाएंगे, तो वो भी आपकी वजह से ही संभव होगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने शुक्रवार को दमोह में आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता श्री जयंत मलैया ने भी संबोधित किया।

सरकार हमारे लिए साध्य नहीं साधन हैः नरेंद्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार, सिद्धांत और संगठन आधारित दल है। हमारी पार्टी समाज और देश की दिशा और दशा बदलने के लिए कार्य करती है। हमारी पार्टी लोकतंत्र को आधार मानकर कार्य करती है। दुनिया में भाजपा ही ऐसा दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें एक विचार दिया सरकार हमारे लिए साध्य नहीं साधन है,  जिसको हमारी केन्द्र और राज्य सरकारों ने साकार करके दिखाया है।

हर बूथ पर अध्यक्ष रहने वाला संगठन सिर्फ भाजपा- राव

पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव से बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास हर बूथ पर अध्यक्ष तैनात हो ऐसी पूरे देश में एक भी विधानसभा नहीं है। विधानसभा के हर बूथ पर अध्यक्ष और संगठन तंत्र सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां पार्टी की ताकत नेता नहीं कार्यकर्ता और अध्यक्ष होता है। बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ये सभी वह ताकतवार और महत्वपूर्ण दायित्व वाले व्यक्ति हैं, जो सबको साथ लेकर चलते है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर भाजपा विजयी हो यह संकल्प लेकर चुनावी समर में उतरें। श्री राव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने वाला, उन्हें मौका देने वाला दल है। श्री राव ने कहा कि दमोह उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस कोई भी चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहेगी। 2 मई को जब ईवीएम खुलेगी तो भाजपा के पक्ष में इतने वोट होंगे कि कांग्रेस गायब पार्टी बन जायेगी।

उपचुनाव में हर बूथ पर जीत का इतिहास बनायेगे-शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व के लिए हर बूथ पर अगर कोई लड़ाई लड़ता है तो वह हमारा बूथ कार्यकर्ता है। इस चुनाव की जिम्मेदारी इन बूथ कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता प्रचार-प्रचार से दूर रहकर विचारधारा और समाज के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंच से लेकर सांसद, विधायक का चुनाव हो, भारतीय जनता पार्टी में उसका प्रत्याशी खड़ा होता है लेकिन उन चुनावों को बूथ का कार्यकर्ता ही लड़ता है और वही चुनाव जीतता है। उन्होनें कहा कि खजुराहो में पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया लेकिन बूथ कार्यकर्ताओं ने ही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीता। उन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर ही मुझे 5 लाख मतों से ऐतिहासिक विजय मिली। उन्होनें कहा कि इस चुनाव में भी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर लड़ेंगे और हर बूथ पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर इतिहास बनायेंगे।

75 से ऊपर ले जाना है मतदान का प्रतिशतः जयंत मलैया

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जयंत मलैया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव हर बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें। भाजपा के प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी भारी मतों से विजयी हों इसके लिए हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पिछली बार भाजपा का जो मत प्रतिशत था, उससे अधिक वोट लेना है। इसके लिए हमें मतदान 75 प्रतिशत से अधिक करवाने के लिए जुटना है। उन्होनें उपस्थित सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों से चुनाव में पूरी मेहनत से जुट जाने की बात कही।

बूथ अध्यक्षों की मेहनत से भाजपा जीतेगीः राहुल सिंह लोधी

पार्टी के प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुझे भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बूथ पर आपकी मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी, उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में मुझसे कहीं कोई भूल हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। पार्टी कार्यकर्ता के मान-सम्मान का हमेशा ध्यान रखूंगा। उन्होंने कहा कि दमोह के विकास के लिए हम सब मिलकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। 

सिद्धार्थ मलैया दमोह नगर के चुनाव प्रभारी घोषित-

सम्मेलन में दमोह विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सिद्धार्थ मलैया दमोह के दोनों मंडल के चुनाव प्रभारी बनाये गये हैं। श्री सिद्धार्थ मलैया दमोह नगर के चुनाव प्रबंधन का कार्य देखेंगे। श्री सिद्धार्थ मलैया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री रामखेलावन पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव भदौरिया, भोपाल एवं ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

राजपूत समाज मिलन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री तोमर


दमोह। कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं बनता है, वह कर्म से महान बनता है। इस देश में जितने भी महापुरुष हुए हैं वह सभी अपने कर्मों के कारण स्मरण किए जाते हैं हैं। हमारे वर्ग का जो सम्मान है वह जन्म के कारण नहीं बल्कि कर्म के कारण है। हमारे पूर्वजों के कर्मों के कारण हमें मान सम्मान मिलता है, इसलिए इस सम्मान को अपने कर्मों से बचाकर रखने का प्रयास करना चाहिए। यह बात भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पथरिया फाटक के पास आयोजित राजपूत समाज के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सामाजिक क्षेत्र में राजपूत क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसकी छाया में सभी समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं उस समाज को क्षत्रिय समाज कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में जो चुनौतियां विद्यमान हैं उनका मुकाबला करने के लिए समाज की सामूहिक शक्ति का होना बहुत जरूरी  है। श्री तोमर ने कहा कि राजपूत समाज की जिम्मेदारी है कि देश हित में होने वाले निर्णय का विरोध करने वालों को जवाब दें। श्री तोमर ने कहा कि उपचुनाव में जीत महत्वपूर्ण होती है। यह जीत केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं पर मोहर लगाती हैं, जो गांव और गरीबों के लिए संचालित होती हैं।

 इसी क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा हमारे समाज का इतिहास त्याग से भरा हुआ है। महाराणा प्रताप से लेकर राजा बुंदेला, छत्रसाल जैसे वीरों के हम वंशज हैं। क्षत्रिय समाज ऐसा समाज है जिसमें देशभक्ति और समाज सेवा कूट-कूट कर भरी हुई है। देशभक्ति और समाज सेवा को हमारा समाज धर्म समझता है। कार्यक्रम को प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, खनन मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।  इस अवसर पर श्री पुष्पेंद्र हजारी श्री अमर सिंह राजपूत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेंद्र पाराशर, देव सिंह,  नारायण सिंह, श्री अनुराग वर्धन हजारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रदेश प्रभारी ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव ने शुक्रवार को दमोह उपचुनाव प्रचार में पार्टी प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी के समर्थन में दमोह नगर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की।

श्री मुरलीधर राव ने दमोह नगर के बजरिया वार्ड 4 एवं 5 में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी के नेतृत्व में विकास के विषयों को लेकर आगे बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिर सरकार है, जो विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास हमारा मुख्य एजेंडा है, जिसके आधार पर हम घर-घर जाकर संपर्क करके मतदाता से अपील कर रहे है कि 17 अप्रैल को कमल के निशान का बटन दबाकर मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार से मुक्त एवं विकास से युक्त शिवराज सरकार को और मजबूत करें। इस अवसर पर जनसंपर्क में श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर, विनय पटैरिया, मनीष तिवारी, कृष्ण कुमार खरे,  महेन्द्र राठौर,  नरेन्द्र अहिरवार,  रामप्रसाद अहिरवार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments