Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रत्याशी राहुलसिंह के समर्थन में महा जनसंपर्क अभियान.. पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने जनसभाएं, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया जनसंपर्क.. अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में.. महिला मोर्चा ने भी मांगा समर्थन.. मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 12 को फिर दमोह में..

 मंत्री गण पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ता हुए शामिल..

दमोह। भारतीय जनता पार्टी ने दमोह विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज अपने कार्यकर्ताओं की टोलीयो को एक समय पर, एक साथ 359 पोलिंग बूथ पर भेजकर महा जनसंपर्क अभियान करवाया महा जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ,संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ,केशव सिंह भदोरिया ,जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री 

प्रभु राम चैधरी, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र यादव पूर्व मंत्री ललिता यादव ,पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया हुई शामिल । कार्यकर्ताओं की टोली ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह  के समर्थन में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। 

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने विभिन्न मंडलों में की जनसभाएं

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने आज दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए विभिन्न मंडलों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया आज हेलीकॉप्टर से जयंत मलैया जी सबसे पहले ग्राम इमलिया घाट पहुंचे जहां उन्हें उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया इसके पश्चात श्री मलैया  ने अभाना ,बांदकपुर और ग्राम खजरी में जन समुदाय को संबोधित किया इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उन्होंने अपने भाषण में उल्लेख किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल सिंह को वोट देकर विजई बनाने की अपील उपस्थित जनसमुदाय से कि, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव उनके साथ थे। श्री मलैया ने जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ ग्रामीणों के लोगों से भी भेंट की।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया जनसंपर्क..

दमोह। केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी,संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नरेंद्र व्यास पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, लखन पटेल पूर्व विधायक, सुखनंदन पटेल के साथ, चंदौरा, मढ़िया, रायपुर, करैया,भदौली, आमखेड़ा, समन्ना आदि क्षेत्रों में हिंडोरिया मंडल के सम्माननीय कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क किया।

अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष 

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा नीलकमल गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चैधरी, नरयावली विधायक माननीय प्रदीप लारिया ने सर्वप्रथम संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि लालसिंह आर्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए सामाजिक समरसता के संबंध में अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का कांग्रेस ने सदैव शोषण किया है। भाजपा की सरकार में ही संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम से ऑडिटोरियम, हवाई जहाज, एयरप्लेन, रेलवे स्टेशन, मंदिर एवं ऐतिहासिक ग्रंथालय बनाए गए है। कांग्रेस की सरकार ने दलित शोषित वर्ग का सदैव शोषण किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चैधरी ने कहा कि समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की आज जरूरत है। 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं चलाई जा रही है। लोग इन सभी योजनाओं का सीधा लाभ ले पा रहे है। यह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव है। में कांग्रेस की सरकार में शिक्षा मंत्री रहा लेकिन इसके बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह का कार्य नहीं कर सका है, कारण था कि मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी में आया। आज सभी कार्य करने में सक्षम हूँ इतना कहकर उन्होंने दमोह विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिंह के समर्थन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से मतदान करने की बात कही।

भाजपा के कद्दावर नेता व तीन बार से नरयावली के विधायक माननीय प्रदीप लारिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का उत्थान अगर कहीं संभव है। तो वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में संभव है। संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री रामेश्वर चैधरी ने किया। उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन अशोक भारती ने माना। 

 कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय एड, प्रीतम सिंह जी, दमोह उपचुनाव के प्रत्याशी माननीय राहुल सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि आदरणीय आलोक गोस्वामी जी, हटा की पूर्व विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पथरिया की पूर्व विधायक श्रीमती सोना बाई, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक व मंत्री माननीय हरिशंकर खटीक जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बी डी बावरा जी, हरिशंकर चैधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप अहिरवार जी, अनुसूचित जाति मोर्चा दमोह के महामंत्री रामेश्वर चैधरी जी, बिजेंद्र अहिरवार, दमयंती मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष गौरव रोहिताश, नीलेश पारोचे, राजेंद्र राज, राजेंद्र अहिरवार, कपिल सुमन, राजा बाल्मीकि, विकाश चैधरी, अनुज चैधरी, धर्मेन्द्र रोहित, विक्की रोहित, इंदर अहिरवार, मनीष अहिरवार,  रामप्रसाद अहिरवार एवं बड़ी मात्रा में अहिरवार समाज के सामाजिक बंधुओं की सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी रही।

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में महिला शक्ति से मांगा समर्थन

दमोह। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम किया है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण की बात हो, या उन्हें मजबूत और अधिकार संपन्न बनानें की बात हो, भाजपा ने हमेशा आधी आबादी की हमेशा चिंता की है। यही कारण है कि कोई भी चुनाव हो,  हर बार महिला शक्ति ने भारतीय जनता पार्टी पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है। इस उपचुनाव में भी दमोह की महिला शक्ति भाजपा को चुनेगी।

 यह बात रविवार को दमोह में आयोजित महिला मोर्चा के महिला संगम कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री प्रहलाद पटेल एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को मंत्री डा. प्रभुराम चैधरी, श्री रामखेलावन पटेल, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती लता वानखेड़े ने भी मोर्चा की बहनों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर जुट जाने का आव्हान किया। पार्टी प्रत्याशी श्री राहुल लोधी एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रीतमसिंह लोधी ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कविता राय ने किया

महिला संगम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं, जो उसकी दूरगामी सोच का परिणाम है। अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए महिला शक्ति को अधिकार संपन्न बनाया और उनकी चिंता की। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना के माध्यम से हर गरीब महिला को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाकर धुंए से मुक्ति दिलाई है, तो इसके पीछे अटल जी की सोच रही है। उन्होनें कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाएं उद्यमी समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आधी आबादी को पूरा हक देने काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने  कहा कि दमोह के इस चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। मातृशक्ति का प्रत्येक वोट भाजपा को मिले इस दिशा में महिला मोर्चा कार्ययोजना तैयार करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य शासन के मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर पूरे देश में एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाखों महिलाओं के स्वसहायता समूह बनाने का काम किया है। इन समूहों को रिवाल्विंग फंड के माध्यम से आजीविका निवेश के लिए राशि प्रदान की जा रही है। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट में मास्क, पीपीई किट, सैनेटाईजर भी बनाने का काम स्व-सहायता समूहों की बहनों ने प्रशंसनीय तरीके से किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को गेंहू उपार्जन केन्द्र देने का निर्णय भी लिया है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश में 1200 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं-चना की खरीदी हो रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि दमोह के उपचुनाव में हर बूथ पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। भाजपा सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने बहनों के अधिकारों की चिंता की है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई निर्णय लिये हैं। उन्होनें कहा कि मातृशक्ति का विश्वास हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर रहा है। 15 माह प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि से बेटियों को वंचित रखा। प्रदेश में जब फिर से भाजपा की जनहितैषी सरकार आई तो बहन-बेटियों को उनके अधिकार मिले। उन्होनें कहा कि दमोह उपचुनाव में भाई श्री राहुल सिंह लोधी की जीत में महिला मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी। दमोह की बहनें भाजपा को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देंगी। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती लीना जैन, पूर्व विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, श्रीमती सोनाबाई अहिरवार जी एवं श्रीमती कविता राय, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती प्रतिभा तिवारी मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का 12 को दमोह प्रवास’

दमोह। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 12 अप्रैल को उपचुनाव प्रचार हेतु दमोह प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा दोप. 12 बजे बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर पहुचंकर पूजन करेंगे। तत्पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। नेताद्वय जनसभा के पश्चात दमोह में विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में शामिल होंगे।  श्री सिंह एवं श्री शर्मा  दोप.3 बजे दमोह के आशीर्वाद गार्डन में आयोजित रजक समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे मसीही समाज गृह में आयोजित मसीही समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 5.बजे हरिजन गुरूद्वारा, बजरिया-3 में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। सायं 6.40 बजे झूलेलाल मंदिर के पास स्थित सिंधी धर्मशाला में सिंधी समाज के सम्मेलन में भाग लेकर सायं 7.00 बजे उमा मिस्त्री की तलैया में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 9.00 बजे स्वर्णकार समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments