Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट के साथ लड़ेगी दमोह विधानसभा का उपचुनाव.. मुख्यमंत्री के जाने के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष बीडी शर्मा ने पदाधिकारियों को बताए चुनाव जीतने के टिप्स.. इधर व्यापारियों के साथ बैठक में समस्याओं को समझा..

 भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट के साथ लड़ेगी दमोह उपचुनाव.. 

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खुजराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर दमोह पहुंचे जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देर शाम भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। 

 बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया, मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री और दमोह विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ,पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक पीएम तंतुवाय ,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व विधायक लखन पटेल ,पूर्व विधायक सोना बाई, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी मंच पर उपस्थित थी। 

भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का दमोह भारतीय जनता  पार्टी की ओर से स्वागत किया। जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने संगठनात्मक पूछताछ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है इसलिए दमोह विधानसभा का उपचुनाव कार्यकर्ताओं के उत्साह उमंग और कठिन परिश्रम से हम जीत पाएंगे। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री और दमोह विधानसभा के उपचुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खुजराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस देश में मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ है जो देश हित में नहीं है साथी बी डी शर्मा ने कहां की दमोह विधानसभा का यह उपचुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव सरकार का रिपोर्ट कार्ड साबित होगा इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को माइक्रो मैनेजमेंट के तहत चुनाव को लड़कर जीतना है।


 कार्यक्रम का संचालन रमन खत्री एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रुपेश सेन ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास ,सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ,जिला मीडिया प्रभारी संजय सेन ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कविता राय ,भाजपा नेता वृज गर्ग ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी ,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बीडी बावरा, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ,संतोष रोहित जिला मीडिया प्रभारी मोंटी रैकवार सहित जिले भर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे ।

 व्यापारियों के साथ बैठक में समस्याओं को समझा..

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की व्यापारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बैठक में जिला अध्यक्ष पीतम सिंह लोधी प्रदेश सह संगठन मंत्री हित आनंद शर्मा संभाग संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया, धर्मेंद्र लोधी, राहुल सिंह की उपस्थिति रही। बीडी शर्मा ने बताया कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव और उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी नगर वासियों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि हम बेहतर से बेहतर कर सकेरही। क्योंकि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र की समस्या के बारे में मालूम होता है जनप्रतिनिधि कहां कहां तक ध्यान रख सकता है यही वजह है कि जनता की समस्याएं जनता से ली जाएं ताकि हम भविष्य में बेहतर काम कर सकें! व्यापारियों की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान की बात कहीं 

इस अवसर पर विभिन्न व्यपारी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री शर्मा का स्वागत अभिनंदन भी किया। बैठक में वैश्य समाज से कैलाश शैलार माणिकचंद सचदेव सुनील लछवानी मुकेश वाधवानी मनोज आहूजा मोती सचदेव  हासानन्द आहूजा प्रमोद बजाज जुगल अग्रवाल सुधीर असाटी राकेश अग्रवाल अनाज दाल से नरेंद्र बजाज जी, किराना से शैलेन्द्र नायक सच्चानन्द कोटवानी रमेश अग्रवाल , महासंघ से संजय यादव, युवा व्यापारी से राकेश मोंगिया, लघु व्यापारी से तनुज पाराशर, पंकज सोनी धर्मेंद्र चौबे श्रवण पाठक देवेंद्र कोरी, मोंटी रैकवार

 कपड़ा से सतीश सिंघई, हार्डवेयर से सतनाम गांधी, शैलेन्द्र सिंघई , औषधि संघ से अजय मोदी,अनिल कोटवानी, एफ एम जी से अनंत अग्रवाल, वही वरिष्ठ व्यवसायी में हासानंद आहूजा,अरविंद इटोरिया, लखन कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मनोज आहूजा,नरेंद्र जैन, शैलेन्द्र बुंदेला, रवि अग्रवाल, संभव सिंघई, मनोज नागदेव, मनीष जैन,अनुराग बजाज,मुकेश वाधवानी, दिलीप संगतानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा के प्रमोद विश्वकर्मा ने किया। 

Post a Comment

0 Comments