Ticker

6/recent/ticker-posts

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण जयंती वर्ष में.. श्री पिसनहारी मढ़ियाजी तीर्थ में निर्मित सयंम कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण.. मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया..

  कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया..

जबलपुर। श्री पिसनहारी मढ़िया जी तीर्थ में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के 50 में मुनि दीक्षा पर अर्थात संयम स्वर्ण जयंती वर्ष के पावन अवसर पर निर्मित भव्य कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया। 

इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 अरहसागर जी महाराज एवं आर्यिका रत्न 105 श्री दृढ़मती माताजी का ससंघ सानिध्य भी प्राप्त हुआ। 


 केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मढ़िया जी पहुंचने पर तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जैन समाज के युवाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।  वही श्री पटेल ने मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुनि श्री ने उन्हें साहित्य भेंट किया। इस दौरान श्री पटेल मुनि श्री के चर्चित कार्यक्रम शंका समाधान में भी शामिल हुए। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी गण, समाजसेवी जन सहित सकल जैन समाज के पदाधिकारियोंं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments