Ticker

6/recent/ticker-posts

नवंबर के 16 वे दिन चार पोजेटिव रिपोर्ट.. टोटल कोविड 19 केस 2242, ठीक हुए 2036.. इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार भी हुए संक्रमित.. संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील..

टोटल केस 2242.. ठीक हुए 2032..मौत 66..

दमोह। नवंबर के 16 वे दिन आई कोरोना जांच रिपोर्टों में 4 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से दो दमोह शहर के एक जबलपुर नाका क्षेत्र का तथा एक बांसा तारखेडा का निवासी बताया गया है। इधर 9 लोगों ने कोरोना की जंग जीत कर घर वापसी की है। जिनमें तीन जिला अस्पताल कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर को रवाना हुए हैं। वही 6 अन्य भी स्वस्थ्य हुए है।
आज सामने आए केसों को मिलाकर जिले में टोटल कोविड-19 केस बढ़कर 2242 हो गए हैं। जबकि कल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार स्वस्थ हुए 2027 मरीजों में आज स्वस्थ हुए कुल 9 मरीजों का योग करने से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 2032 हो गई है। इधर 66 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं करीब 500 सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है जबकि डेढ़ सौ के करीब एक्टिव केस बने हुए हैं।
 आज का मेडिकल बुलेटिन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तक टेस्ट हेतु भेजे गए प्रकरण 39163 रिपोर्ट प्राप्त 38767 इसमें 2242पॉजिटिव, ठीक हुए व्यक्ति 2036है। 66मृत्यु हुई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव..
दमोह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ राकेश अहिरवार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच चेकअप कराने की अपील की है। मूल रूप से सागर के निवासी श्री अहिरवार ने सागर में ही दीपावली के मौके पर अपनी जांच कराई थी। तथा वहीं पर उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद वह फिलहाल होम क्वॉरेंटाइन है।

Post a Comment

0 Comments