Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा, कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया.. पूर्व वित्त मंत्री के निवास पर शोक संवेदनाए जताने भी पहुचे संगठन पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्रीगण..

अल्प प्रवास पर पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत 

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया ने अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। उपस्थित पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। 

 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं ,श्री भगत ने कोरोना संकट काल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक सेवा कार्यों का भी जिक्र किया। साथ ही श्री भगत ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी संगठनात्मक चर्चा की। इस अवसर पर श्री भगत ने प्रदेश के नवनियुक्त सह संगठन मंत्री  हितानंद शर्मा का भी कार्यकर्ताओं से परिचय कराया। 

इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमोह नगर मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित, मनीष तिवारी, मीडिया प्रभारी संजय सेन ने आगंतुक पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने स्वागत भाषण  देते हुए कहा कि हम जिनसे संगठन की एबीसीडी सीखते हैं ऐसे देव तुल्य पदाधिकारियों के मार्गदर्शन करने से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। 

इस अवसर पर विधायक पीएल तंतुवाय, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व विधायक लखन पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संचालन भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने तथा आभार नगर मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने माना। 

पूर्व मंत्री श्री मलैया के निवास पर पहुचे वरिष्ठ पदाधिकारी

जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक मंत्रणा के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया मलैया मिल परिसर पहुचे। जहां उन्होंने मप्र के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं परिजनों से मुलाकात की तथा समाजसेवी स्वर्गीय विजयकुमार मलैया के निधन पर शोक संवेदनाए व्यक्त की। 

इधर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सहित प्रदेश के अनेक नेताओं पदाधिकारियों ने मलैया मिल परिसर पहुचकर पूर्व मंत्री जयंत मलैया से मुलाकात करते हुए ढांढस बंधाया तथा स्वर्गीय विजय कुमार मलैया के निधन पर शोक संवेदनाए व्यक्त की। इस मौके पर दुखी परिजनों सहित पार्टी नेताओ, पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। 

Post a Comment

0 Comments