Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में अब रात दस बजे तक बाजार खोलने की छूट.. सिर्फ रविवार को लॉकडाउन.. शनिवार को फिर से खुलेगा बाजार.. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी प्रदेश सरकार के निर्णय की जानकारी.. जिला स्तर पर कलेक्टर जल्द ही जारी करेंगे प्रदेश नई गाइड लाइन..

मप्र में अब रात दस बजे तक बाजार खोलने की छूट
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा, भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन लाॅकडाउन लगाया जा रहा था इसमें संसोधन कर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। वहीं रात आठ बजे तक बाजार खुले रखने के निर्णय को भी संशोधित करते हुए अब पूर्व की तरह रात दस बजे तक का समय निर्धारित कर दिया गया है। गुरूवार शाम गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। 
गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाॅकडाउन होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया हैद्य प्रदेश में बाजार रात 8 बजे तक खुले रहते थे अब होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रहेगा। श्री मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। अब यह 70 फीसदी से बढ़कर 73.6 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की निःशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ अब संपन्न लोगों के लिए सशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।
 गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश की मेडीकल कॉलेज की समीक्षा भी की, जेल डीजी से जेल के बारे में विस्तार से बात की गई है। जिला स्तर पर जल्द ही कलेक्टर द्वारा प्रदेश सरकार के इस निर्णय को जारी करने की संभावना है।

Post a Comment

1 Comments

  1. सिर्फ होटल और रेस्ट्रां को रात 10 बजे तक की छूट बोला है जो 8 बजे बंद हो जाते थे,

    ReplyDelete