Ticker

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल डीजल की रोज बढ़ती कीमत के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन.. दमोह में साइकिल चलाकर पीएम का पुतला जलाया.. सागर में अर्धनग्न प्रदर्शन करके विरोध जताया.. पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़े हुए दाम वापिस लिए जाने.. केंद्र सरकार से की गई मांग..

 पेट्रोल डीजल की रोज बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन
दमोह/ सागर। पेट्रोल डीजल की रोज बढ़ती कीमतों से आम वाहन चालकों से हेवी लोडेड वाहन मालिकों पर भी आर्थिक बोझ ड़ रहा है वहीं आवश्यक सामग्रियों के दाम बढ़ने से महंगाई भी दिनों दिन पैर पसारती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थो के रोज बढ़ते दामों को लेकर देश प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा के नेता जहां चुप्पी साधे हुए है वहीं कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन के जरिए ध्यानकर्षण का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर दमोह में कांग्रेस साइकिल चलाकर तथा पीएम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं सागर में अर्धनग्न प्रदर्शन करके कांग्रेस द्वारा विरोध जताया गया। 
दमोह में साइकिल चलाकर पीएम का पुतला जलाया
दमोह जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में लगातार बढ़ रहे डीजल/पेट्रोल के दामों के खिलाफ, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल व रिक्शा रैली निकालकर, विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय से साइकिल चलाकर बसस्टेंड घंटाघर होते हुए कांग्रेस नेता अंबेडकर चैक पहुचे। जहां पुलिस प्रशासन एवं पालिका की फायर बिग्रेड की मौजूदगी में पीएम का पुतला जलाकर नारेवाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया गया।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अजय टंडन, विधायक राहुल सिंह, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मनु मिश्रा. ऋषि लोधी, गौरव पटेल, राव बृजेंद्र सिंह, आदित्य सालोमन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष  यशपाल ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, गुड्डू तिवारी, राजा राय, रोहन पाठक, बिल्लू बादवा, नीरज जायसवाल, संतोष रजक, श्रीकांत तिवारी, पार्षद राजा रौतेला, रमेश राठौर, पप्पू कसौटया, अमर सिंह, दीपक मिश्रा, अभिषेक डिमा, दिनेश रैकवार, अरविंद अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, झुन्नी पटेल, चंदन ताम्रकार, राजा गौरव राय, मंजीत यादव, रफीक खान, राव लाखन सिंह, आशुतोष शर्मा,  विजय यादव, अनिल जैन, विजय रैकवार, शानू जुनेजा, सोनू राजपूत, घनश्याम पटेल, विनोद पटेल, कपिल रोहित, सृजन असाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
सागर मूल्यवृद्धि के खिलाफ किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन 
सागर केंद्र की मोदी सरकार  में पेट्रोल, डीजल की बेतहाशा मूल्यवृद्धि और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान कांग्रेसजनों ने साइकिलों से पैदल निकालकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। सागर जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वय संजय मोंटी यादव, अशरफ खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्थानीय कालीचरण चौराहे से सिविल लाईन चौराहे तक  साइकिलो के साथ  पैदल  निकालकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ हाथों में तख्तियां और ढ़ोल धमाको के साथ जमकर नारेवाजी करते हुए डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की पुरजोर माँग की। 
भारतीय युवा कांग्रेस  के आव्हान पर किए गए इस प्रभावी विरोध प्रदर्शन में म.प्र.कांग्रेस के सचिव द्वय सुरेन्द्र चौबे, अमित रामजी दुबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकेश हजारी, म.प्र.युवा कांग्रेस  के  प्रवक्ता / महासचिव आशीष चौबे, युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष द्वय अंकित जैन, दीपक प्रजापति, युवा कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, समन्वयक संदीप चौधरी, चेतन्य पांडेय,राहुल चौबे, अक्षय दुबे आदि ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के बड़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। 
प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रियंकर तिवारी, अजय शर्मा, अमन यादव,शुभम जैन, रूपम उमाहिया, वीरेंद्र चौधरी, सुरेन्द करोसिया, अबरार सौदागर, अभिनव चौहान, सुयश पांडेय, रोहित वर्मा, धीरज खरे, गोपाल तिवारी, दिनेश गौर, अजीत सिंह, मयंक तिवारी, आलोक जैन, आलिख नाहर, आमिर कुरैशी, नैतिक चौधरी, समीर मकरानी, रितेश रोहित, ऋषिकेश भट्ट, देशराज यादव, सोहेब कुरैशी, राजा बुन्देला, सलमान खान, अम्बुज चौहान, निशांत आठ्या, सुभम सोनी, शहबाज खान, नस्सू खान, शुभम् पटेल, दीपू शर्मा, हर्ष सेन, अनुज यादव, अमित यादव ,मोहन अहिरवार, सरफराज पठान, अफजल खान, अमित कुशवाहा  सहित बड़ी संख्या में युवा काँग्रेस जन मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments