महीने भर से लापता युवक का कंकाल.. चोरई सिग्रामपुर के जंगल मे मिलने से सनसनी.. हत्या या अनहोनी की आशंका.. जंगली जानवरों ने बनाया शिकार अथवा कोई ओर बजह.. ! जबेरा थाना पुलिस जांच में जुटी..

 युवक का कंकाल जंगल मे मिलने से सनसनी-
दमोह। जबेरा थाना अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी के दूरस्थ वन ग्राम चौड़ाई के जंगल में नर कंकाल पड़े होने की खबर से ग्रामीणों के बीच हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए कंकाल को बोरियों में पैक करा कर फोरेंसिक जांच हेतु रवाना किया।
इधर घटनास्थल पर कंकाल के पास पड़े कपड़ों और जूतो के आधार पर उसकी पहचान वीरेंद्र पिता भूरा प्रधान 30 वर्ष के तौर पर की गई। मृतक के भाई राजेश प्रधान का कहना था कि वीरेंद्र 12 फरवरी से लापता था जिसकी तलाश परिवारजनों द्वारा आसपास किए जाने के बाद अंदाजा लगाया गया था कि वह काम करने बाहर चला गया होगा लेकिन अब उसका कंकाल बरामद हुआ है उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है
 पुलिस जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि वीरेंद्र प्रधान को जंगली जानवरो ने अपना शिकार बनाया था अथवा किसी अन्य वजह से वह मौत के आगोश में समा गया। घटना के सम्बंध में सिग्रामपुर चौकी प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगो की सूचना पर जंगल मे पहुचकर नरकंकाल जप्त किया है। जिसकी पहचान एक स्थानीय युबक के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला जांच में लिया है।जांच रिपोर्ट उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। जबेरा से मयंक जैन की रिपोर्ट
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ