पात्रता पर्ची सत्यापन अभियान में लापरवाही महंगी पड़ी..नगर पालिका के तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज.. दमोह एसडीएम की कार्यवाही से लापरवाह कर्मचारियों के बीच बने हड़कंप के हालात..

नपा के तीन लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित किया
दमोह। शासन के निर्देश पर इन दिनों पात्रता पर्ची सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए गांव गांव से लेकर शहर के वार्डो में सत्यापन कार्य हेतु कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं इस अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान लापरवाही बरतने से भी कुछ कर्मचारी नहीं चूक रहे है। ऐसे ही तीन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर उन पर निलंबन की गाज गिरी है।
दमोह एसडीएम रविन्द्र चोकसे ने पात्रता पर्ची सत्यापन अभियान में कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में नगर पालिका दमोह के 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है उनके नाम हरगोविंद जाट, जावेद गोरी और अजय श्रीवास्तव बताए गए है।  इन सभी कर्मचारियों को निलम्बन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। दमोह एसडीएम द्वारा की गई उपरोक्त कार्यवाही की खबर लगते ही लापरवाह कर्मचारियों के बीच हड़कंप भरे हालात बनते नजर आए है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments