Ticker

6/recent/ticker-posts

वशीकरण हत्था जोड़ी, नांग नागिन के जोड़े सहित आधा दर्जन दुर्लभ प्रजाति के सांपो के साथ 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार.. पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो बफर जोन में कार्यवाही से हड़कंप..

 आधा दर्जन दुर्लभ प्रजाति के सांपो के साथ दो गिफ्तार
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल मड़ियादो वन परिक्षेत्र टीम ने दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी करने वाले सपेरा गिरोह के दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से आधा दर्जन सर्प बरामद करके कोर्ट के आदेश पर जंगल में छुड़वाने की कार्यवाही की है। जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए सपेरे दुर्लभ प्रजाति के साँपो सहित अन्य जीवोँ को पकड़कर इनका शिकार करते थे और इनके अवशेषों को इकठ्ठा करके ग्रामीण अंचलों में विभिन्न रोगों के उपचार का दावा करके यह दवाएं बनाकर बेचते थे। मड़ियादो पुलिस की सूचना पर पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन के परिक्षेत्र अधिकारी ह्रदेश हरि भार्गव ने वन अमले के साथ दो सपेरों के पास से कोबरा प्रजाति के 6 सांप और दुर्लभ नाग नागिन का जोड़ा बरामद किया था। 

आरोपियों से सांप की हड्डियां, दांत सहित गोह और सियार के कई अवशेष, हत्था जोड़ी और शिकार करने के औजार भी बरामद किए गए हैं।  तेजगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी यह आरोपी ग्रामीण अंचलों में सपेरों के वेश में सांप पकड़ते और इनकी हड्डी, दांत आदि के मिश्रण से इलाज का दावा करते थे। 
वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी ह्रदेश हरि भार्गव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बाबू सिंह चंदेल, जितेंद्र कुमार, दिनेश चक्रवर्ती, सचिन तिवारी, बड्डा लोधी सहित मड़ियादो वन परिक्षेत्र का अमला शामिल रहा।, वन परिक्षेत्र अधिकारी भार्गव ने लोगो से अपील की है।

 शिकारियों से पकड़े गए कोबरा सांपो को कोर्ट के आदेश पर देर रात वनकर्मियों ने चोरईया के जंगल मे छोड़ दिया है। उपरोक्त कार्यवाही की खबर लगने से जंगल में घूमने वाले शिकारियों तथा सपेरों के बीच हड़कंप के हालात बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments