Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के 22 में से 19 मंडल अध्यक्षों के नाम तय.. दमोह शहर, बांदकपुर, मड़ियादों पर सस्पेंस.. मनीष तिवारी, देवेन्द्र राजपूत, अजय लोधी, कपिल शुक्ला, राजवीर चैहान, जुगल शुक्ला, गोविंद यादव, मनीष पलया आदि के नामो पर मुहर..

भाजपा के 22 में से 19 मंडल अध्यक्षों के नाम हुए तय
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव प्रक्रिया के चलते मंडल अध्यक्षों के चुनाव में पहली बार 40 साल के अंदर आयु फैक्टर के चलते अनेक नए चेहरे मंडल अध्यक्ष के तौर पर उभर कर सामने आए है। अनेक नए मंडलों के प्रथम बार गठन के साथ जहां ग्रामीण क्षेत्रों से नए युवाओं को मौका मिला है वहीं जातिगत संतुलन बनाने का प्रयास भी मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के दौरान की कोशिश की गई है। भाजपा द्वारा बनाए गए जिले के 22 मंडलों में से 19 पर अध्यक्ष चयन करने में पार्टी के मंडल चुनाव प्रभारी सफल रहे है वहीं 3 मंडलों पर एक राय नहीं बन पाने से फिलहाल दमोह शहर अर्थात दीनदयाल मंडल तथा दमोह ग्रामीण मंडल का प्रमुख हिस्सा रहे बांदकपुर मंडल से अध्यक्ष का चयन करने में ठंड में पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं हटा के मड़ियादों मंडल अध्यक्ष के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाने से नाम फायनल नहीं हो सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के 22 मंडलों के निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जिला संगठन चुनाव प्रभारी राजेन्द्र गुरु के पास 22 में से 19 चयनित मण्डल अध्यक्षो के नामों की सूची घोषित की गई है। दमोह विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में मनीष तिवारी को रानी दमंयती मंडल, देवेन्द्र राजपूत को बांसा मंडल और अजय लोधी अभाना मंडल के अध्यक्ष चुने गए है। जबकि दमोह शहर अंतरगर्त दीनदयाल मंडल एवं ग्रामीण मंडल के हिस्से रहे बाॅदकपुर मण्डल पर कोई नाम तय नहीं हो पाए है। उल्लेखनीय है कि दमोह विधानसभा में पूर्व में दमोह नगर एवं ग्रामीण मंडल ही कार्यरत थे जिनके अध्यक्ष क्रमशः ब्रज गर्ग एवं राजुकमार जैन थे। परंतु इस बार दमोह विधानसभा को पांच मंडलों में विभक्त कर दिए जाने के बाद पुराने दोनों मंडलों के अध्यक्ष रहे नेताओं तथा उनके प्रभाव क्षेत्र पर फिलहाल निर्णय नहीं हो सका। 
पथरिया विधानसभा के पांच मंडलों में ललित पटेल को पथरिया मण्डल, श्री महेश पटेल को सदगुवां मंडल, कपिल शुक्ला को बटियागढ़ मंडल, राजवीर चैहान को फतेहपुर मंडल तथा लाखन सिंह लोधी को नरसिंहगढ मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। जबेरा विधानसभा के 6 मंडलों में जुगल शर्मा को जबेरा मंडल, सत्यपाल सिंह लोधी को नोहटा मंडल, शीतल राय को बनवार मंडल, गोविन्द यादव को तेंदूखेड़ा मंडल, सचिन जैन को तारादेही मंडल तथा भारत सिंह लोधी को तेजगढ़ मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।

हटा विधानसभा के 6 मंडलों में मनीष पलया हटा नगर मंडल, गोपाल पटेल हटा ग्रामीण मंडल, राजेन्द्र सिंह पटेल पटेरा मंडल, रवि पटेल कुम्हारी और गजेंद्र सिंह ठाकुर हिंडोरिया मण्डल मंडल के अध्यक्ष चुने गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के क्षेत्र मडियादौ में मंडल अध्यक्ष के नाम पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है।
 सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के चयन में सांसद एवं केद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया दशरथसिंह, पूर्व विधायक विजयसिंह राजपूत, उमादेवी खटीक एवं लखन पटेल, विधायक पीएल तंतुबाय, धर्मेंद्रसिंह लोधी, जिला भाजपा अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव आदि की सहमति से जिला संगठन चुनाव प्रभारी राजेंद्र गुरू द्वारा निर्वाचित घोषित की जानकारी सामने आई है। वहीं इनके निर्वाचन के बाद सोशल मीडिया पर बधाई एवं मीडिया पर बिज्ञप्ती का दौर जारी है। नव निर्वाचित 19 अध्यक्षों की ओर से अखवारों में विज्ञापन देकर अपनी खुशी रूपी बधाई देने वाला एक भी समर्थक फिलहाला सामने नहीं आया है। अभिजीत जैन की रिपोर्ट       

Post a Comment

0 Comments