Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्वाल बाबा चबूतरा से निकली चुनरी यात्रा बड़ी देवी के दरबार पहुंची.. जगह जगह हुई भव्य अगवानी.. यात्रा में शामिल होने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को पीछे छोड़ा..

ग्वाल बाबा चबूतरा से निकली चुनरी यात्रा में उमड़ी भीड़..
दमोह। नवरात्र पर्व की मौके पर माता रानी को भक्ति भाव के साथ चुनरी चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है परंतु पिछले कुछ वर्षों से चुनरी की लंबाई बढ़ते जाने के साथ भक्तों की आस्था और जयकारों में भी वृद्धि होती नजर आई है। वही धार्मिक आयोजनों के राजनीतिकरण होने जैसे हालात भी किसी से छिपे नहीं है। शुक्रवार को निकाली गई चुनरी यात्रा में कांग्रेस नेताओं की जहां भरमार रही वहीं भाजपा से जुड़े नेतागण कम नजर आए।
नवरात्र पर्व की पावन बेला में शुक्रवार को शहर की किल्लाई नाका एस्से ग्वाल बाबा चबूतरे से विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें विधायक राहुल सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रताप सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, उपाध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश नायक, डॉ अनिल टण्डन,  पथरिया नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह, पथरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राव बृजेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  निधि श्रीवास्तव, 
 लालचन्द राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष  यशपाल ठाकुर, राजा रौतेला, रासु चौहान, विक्रम ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, प्रवक्ता आशुतोष शर्मा, मीडिया प्रभारी  प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजा राय, सुनील गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, अभिषेक दिमहा, भूपेंद्र अजवानी, वीरेंद्र ठाकुर के अलावा  शहर तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेसी नेताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। वहीं भाजपा की प्रतिनिधि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ही सक्रिय नजर आई।
विधायक राहुल सिंह की अगुवाई में किल्लाई नाका से प्रारंभ हुई विशाल चुनरी यात्रा बसस्टेंड चौराहा, स्टेशन चौक, घंटाघर, टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, महाकाली चौक, गौरीशंकर तिराहा होते हुए बड़ी देवी जी माता मंदिर पहुंची। जहा भक्ति भाव के साथ माता रानी को विशाल चुनरी समर्पित की गई। 
चुनरी यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था करने तथा चुनरी को सिर पर रखने हाथ लगाने श्रद्धालु जनों में उत्साह पूर्ण माहौल बना रहा। टॉकीज तिराहे पर लघु व्यापारी संघ के अध्यक्ष तनुज पाराशर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इधर यह पहला मौका रहा जब इस तरह के आयोजन में भाजपा तथा हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं की तुलना में कांग्रेस नेताओं की संख्या अधिक रही। जिससे वक्त है बदलाव के दौर के तौर पर लोग देखते चर्चा करते नजर आए। अटल राजेन्द्र जैन

Post a Comment

0 Comments