Ticker

6/recent/ticker-posts

CM कमलनाथ को वायदों की याद दिलाने भाजपा का घंटानाद आंदोलन 11 को.. कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में पूर्व वित्त मंत्री के नेत्त्व में भाजपा ने सौपा ज्ञापन.. मप्र सरकार पर लगाए अनेक गंभीर आरोप..

कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में सौपा ज्ञापन.
दमोह। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों को याद दिलाने भाजपा प्रदेश भर में घंटानाद आंदोलन करने जा रही है। 11 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले इस आंदोलन के दौरान भाजपाई सड़क पर उतरकर शंख, घंटा, डोल मजीरे बजाकर कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव करेंगे। इस आंदोलन के पूर्व गुरूवार को पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कलेक्टोरेट में कलेक्टर तरूण राठी को एक ज्ञापन सौंपा, इस दौरान एसपी विवेक सिंह भी मौजूद रहे।
मप्र की कांग्रेस सरकार को वायदों की याद दिलाने सौंपे गए ज्ञापन अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने  तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जनता के हितों को छोड़कर बाकी सब काम हो रहा है,  जो प्रदेश में पहले कभी नहीं हुआ। इस सरकार में किसी चीज का यूज नहीं हो रहा है, हर चीज का मिसयूज ही हो रहा है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान में व्यस्त थी, लेकिन अब यह अभियान पूर्णता पर है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरेगी और कांग्रेस की सरकार को यह याद दिलाएगी कि उसे क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित होना चाहिए, लेकिन नहीं है। 

किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। उनके सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि उनका कर्ज कब तक माफ होने वाला है। किसानों को बोनस का भुगतान होना चाहिए, लेकिन नहीं हुआ। उनकी फसलों का हुए नुकसान की भरपाई अब तक नहीं हो पाई। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ जो धोखा किया है, वह आज सबके सामने है। श्री मलैया ने कहा कि हम केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार को अब चेत जाना चाहिए। अब समय आ गया है। इस मौके पर  भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने भी प्रदेश सरकार पर वायदों से मुकरने के आरोप लगाते हुए आम जनता को होने वाली परेशानी से अवगत कराया।

   इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी,  पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंघई, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री  सतीश तिवारी, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री  रमन खत्री,  जिला उपाध्यक्ष अखलेश हजारी, नगर अध्यक्ष बृज गर्ग, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन,  भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, हरवंश अवस्थी, मनीष तिवारी, अनुपम सोनी, मोन्टी रैकवार, संतोष रोहित, नीलेश सिंघई, शशांक लोधी, विजय जैन, भरत यादव, चंदू उपाध्याय, विक्की ठाकुर, रीतेश सोनी, विवेक अग्रवाल, विशाल शिबहरे, पप्पू पटवारी, मुकेश रैकवार, अजीत मोदी, गोलू साहू, बृजेन्द्र तिवारी, निखिल ठाकुर, वृजेश पटेल, हरि रजक, महेन्द्र राठौर, राजेन्द्र साहू, संदीप रैकवार, अमन राय, वैभव तिवारी, देवेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र अहिरवाल, धर्मेन्द्र रोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।    

Post a Comment

0 Comments