Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के जर्जर हालात देखकर.. अब कांग्रेसियों को करना पड़ा.. रोड नहीं तो टोल नहीं का शंखनाद.. टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान भारी वाहनो को भी मिला.. टेक्स चुकाए बिना निकलने का मौका..

कांग्रेस नेताओं का रोड नहीं तो टोल नहीं का शंखनाद
दमोह। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे निर्माण के साथ ही गुणवत्ता हीन कार्यों के कारण चर्चाओं में रहा है। वही राजनीतिक संरक्षण के चलते ठेकेदारों के जरिए कराए गए रोड डिवाइडर और नाली निर्माण कार्यों की घटिया क्वालिटी तो निर्माण के साथ ही झलकती रही है। इधर सड़क निर्माण के बाद मेंटेनेंस के नाम पर भी पेटी कांट्रेक्टर द्वारा की जाने वाली लीपापोती टोल टैक्स देने वाले छोटे-बड़े वाहन चालकों को अखरती रही है। 
उपरोक्त हालात में भाजपा के शासनकाल में जहां भाजपा नेताओं द्वारा भी रोड नहीं तो टोल नहीं के नारे बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया जाता रहा था वहीं अब कांग्रेस की सरकार में कांग्रेसी नेताओं को भी ऐसा ही कुछ शंखनाद करने को मजबूर होना पड़ा।  

 रोड नहीं तो टोल नहीं के नारों को बुलंद करते कांग्रेस का झंडा लहराते कार्यकर्ताओं नेताओं ने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जबलपुर टोल प्लाजा कोटतला पहुच कर देर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान CSP मुकेश अविद्रा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगभग मूकदर्शक की भूमिका का निर्वहन करती रही। देर तक चले प्रदर्शन के दौरान टोल बेरियल से निकलने वाले वाहनों को कांग्रेस नेता बिना टोल चुकाए ही आगे बढ़ाते रहें वहीं टोल कर्मी भी मजबूरन चुप्पी साधे रहे।
इस मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नितिन मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र दवे, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजा राय, पार्षद राजा रौतेला, मुरसलीम कुरैशी पवन गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, युवा नेत्री जया ठाकुर सहित कांग्रेश के आने के नेताओं ने स्त्रियों की मौजूदगी बनी रही सभी का कहना था कि जबलपुर सड़क के निर्माण के समय से ही इसके मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है वही लगातार टोल टैक्स वसूला जा रहा है जबकि सड़क के गड्ढों की वजह से वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं यात्रियों को आवागमन में अध्यक्ष समय लग रहा है। उपरोक्त हालात में जल्द ही सड़क का सुधार नहीं होने पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रबल जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
 इसके पूर्व कांग्रेसी नेता अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए जहां अंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण के उपरांत बाइक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जबलपुर नाका से कोटा तला टोल बैरियल पहुंचे जहां धरना प्रदर्शन का दौर चलता रहा। आपको बता दें कि पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान युवा मोर्चा नेता मनीष तिवारी के नेतृत्व में तथा हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता के नेतृत्व में भी टोल बेरियल पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे। जिसके बाद सड़क बनाने वाली और टोल वसूलने वाली कंपनी के द्वारा सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ करा दिया गया था देखना होगा कांग्रेश के इस प्रदर्शन के बाद कब तक सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य पूरा किया जाता है। अभीजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments