प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन बनाने मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का संकल्प.. शराब दुकान से कार में लोड हो रही दस पेटी शराब जब्त..हिन्दी लेखिका संघ ने महिला दिवस मनाया..
प्रत्येक ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन बनें- मंत्री लोधी
दमोह।जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तेजगढ़ के ग्राम सुनवाही उमरिया में 25 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी भूमिपूजन किया। मंत्री लोधी ने बताया कि लगभग दो से तीन माह के अंदर इस भवन का निर्माण किया जाएगा और ग्राम वासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी इस भवन के निर्माण से ग्राम वासियों को सामाजिक कार्यों को करने में सुविधा प्राप्त होगी।
तेंदूखेड़ा
ब्लॉक में लगभग 31 भवनों की स्वीकृति प्रदान हो चुकि है और जल्द ही इनका
भी निर्माण कराया जाएगा। और इतने ही भवन जबेरा जनपद में भी स्वीकृत हुए
हैं। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है
बहनों के लिए लाडली बहन योजना, किसानों के लिए किसान सम्मन निधि, लाड़ली
लक्ष्मी योजना, नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाना, मुक्त
खाद्यान्न जैसी विभिन्न जनहितैसी योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।
शराब दुकान से कार में लोड हो रही 10 पेटी शराब जब्त.. दमोह.
पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में व
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी के
निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.उपरोक्त अभियान
के तहत् दिनांक 09/03/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, बिल्थरा
शराब दुकान से एक सफेद रंग की कार में शराब लोड हो रही है उक्त सूचना की
तस्दीक हिंडोरिया पुलिस के द्वारा की गई..
बिल्थरा
शराब दुकान के सामने एक सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक MP 20 ZB 2224 में
दो व्यक्ति कार की पीछे की डिग्गी में शराब के कार्टून रखते हुए दिखे जो
पुलिस को देखकर डिक्की बंद करके भागने का प्रयास करने लगे जो पुलिस के
द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया उक्त कार की
डिक्की चेक करने पर 10 कार्टून में 500 पाव प्रत्येक पाव 180 एम एल देसी
मदिरा मसाला कुल 90 लीटर रखा होना पाया गया जो उक्त दोनों के पास उक्त शराब
रखने /परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया..
जिससे
मौके पर 10 पेटी उपरोक्त शराब, व बलेनो कार उपरोक्त कुल कीमती 452000
रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपी 1. दानिश पिता अमजद खान निवासी जटाशंकर
कॉलोनी दमोह 2. प्रकाश राठौर पिता गोविंद राठौर निवासी खंडवा हाल शराब
दुकान बिल्थरा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना हिंडोरिया में अपराध क्रमांक
109/26 धारा 34(2) 42 आबकारी एक्ट 130/177 MV Act पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया है.उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हिंडोरिया निरीक्षक
धर्मेंद्र उपाध्याय व पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।
हिन्दी लेखिका संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मनाई.. दमोह। हिन्दी लेखिका संघ दमोह की बहनों ने देव गंगा जरारूधाम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मनाई। बस में जाते आते समय बहनों ने जी भर कर अंताक्षरी खेली, फिर जरारू धाम के झरने एवं प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पिकनिक का आनंद लिया। द्वितीय चरण में डॉ प्रेमलता नीलम के मुख्य आतिथ्य, नर्मदा सिंह एकता के विशिष्टातिथ्य में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन, पूजन बीच स्वास्ती वाचन संगीता पान्डे ने किया। सरस्वती वंदना डॉ प्रेमलता नीलम प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा चिले ने किया। आभार लता गुरु व्यक्त किया। नारी और होली रंगीन बौछारों की काव्यांजलि इस प्रकार रही। पुष्पा चिले
ने कहा नारी की गरिमा स्वीकारो ,निज निर्मित उसकी महिमा को किसी पुरुष से
कम न आंको। रंग रंगीला यह समां, उपवन उड़े गुलाल, रंगों के इस कुंड में
सखियां हैं बेहाल डॉ प्रेमलता नीलम ने पढ़ा नारी का अस्तित्व महान है, नारी
आन बान शान है, नारी अन्याय पर झुकती नहीं, नारी न्याय पर सुजान है। सुनंदा
जैन उम्र हो गई सत्तर के पार,हो गया है सभी रंगों से प्यार।
वसुन्धरा तिवारी देवी का अवतार है नारी,मां की ममता उसमें रहती शक्ति स्वरूपा कहलाती नारी। वसुन्धघरा तिवारी$मुझे मिल गया नंद का लाल होली में। आराधना राय प्रेम भलाई एकता मेल संयम का त्यौहार है होली। उन्मुक्त गगन में निश्छल और स्वतंत्र उड़ना चाहती है नारी।भावना शिवहरे मतवाली होली देख खिले जब नाते, मिटते गिले शिकवे गले मिल जाते। संगीता पान्डे मुट्ठी भर गुलाल लायो, केशर रंग पिचकारी, प्यार के रंग में रंग गये ऐसे देखे दुनिया सारी। माया यादव होली के हों रंग अनेक,बस तुम रहना रंग एक। टूटी हुई चीज़ों की अहमियत होती है,बस महिला ही टूटकर मजबूत होती है। डॉ रेवा चौधरी होली केवल त्यौहार नहीं यह आत्मा का विस्तार,जब समरसता के सागर में डूब जाये संसार। इस दुनिया की शान है नारी धीरज प्रमाण है नारी। उमा नामदेव परिस्थितियों से जूझती निरंतर राह खोजती चेहरे पर नहीं शिकन नारी तुझे शत् शत् नमन। मौज मस्ती का ख़ूब रंग चढ़ा होली में। पद्मा तिवारी -हर काम अधूरा नारी बिन है,हर दिन ही नारी का दिन है।सुनले मेरी बात सांवरिया,तोरे रंग रांगी मोर चुनरिया। कमलेश शुक्ला शिव सा गरल पान है करती फिर भी पुरुष प्रधान समाज में उसकी क्या हस्ती। रिश्तों में मर्यादा रहने दो, होली को होली रहने दो। प्रेमलता उपाध्याय अपने आंसुओं को कब तक छिपाओगी नारी कब तक बनी रहोगी यूं बेचारी। फागुनी बयार चले मन में खुमार उठे। लता गुरु ने कहा होली आई रंग बिरंगी, हंसी उल्लास लिए अपार।नारी तेरे रूप अनेक, ब्रह्मांड की हस्ती तुम, देवी, शक्ति, सृष्टि तुम। नर्मदा सिंह एकता, भारती राय, मन्दाकिनी बेन, शिवकुमारी शिवहरे, अंजना तिवारी, सीमा जैन, रमा उपाध्याय, आन्या तिवारी, भावना पटेल आदि बहनों ने भी काव्यांजलि प्रस्तुत की।
0 Comments