Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया भारत की आजादी का पर्व.. मुख्य समारोह में कलेक्टर तरूण राठी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली.. उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित..

आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया-
दमोह। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउण्ड पर आयोजित  मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर तरूण राठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के साथ परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
 इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर श्री राठी ने खुली सफेद जीप में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक हेमंत कुमार बरहैया के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किये गये और राष्ट्रपति का जयघोष किया। तथा मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेशवासियों को दिए गए शुभकामना संदेश का वाचन किया।

समारोह में सशस्त्र और निशस्त्र वलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। इसमें जिला पुलिस बल, एसएएफ, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, पीजी कॉलेज, एनसीसी जूनियर, उत्कृष्ट विद्यालय, डॉ अग्रवाल स्कूल, जिला स्काउट गाइड दल, जे.पी.बी स्कूल, एमएलबी, नवजागृति स्कूल, विशेष टुकड़ी, जेपीबी स्कूल जूनियर रेडक्रास शौर्यदल की टुकड़ियों ने भाग लिया। इसी तरह नगर की विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ म.प्र.गान से किया गया। स्वाधीनता पर्व पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा समूह नृत्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीनियर छात्रावास दमोह, समूह गान जेपीबी स्कूल, समूह नृत्य कुमुद करमरकर इंग्लिश मीडियम स्कूल हिण्डोरिया ““हम सब भारतीय है““ की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक सोनवलकर, विमल लहरी, सुनील वेजीटेरियन, विपिन चौबे ने किया।



इस अवसर पर प्रिंसिपल जिला जज शंभूसिंह रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश आरएस शर्मा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय राजीव कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय टण्डन, विधायक राहुल सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. राम कृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित-
                                      
                                      
इस मौके पर कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और सीईओ जिला पंचायत डॉ. गिरीश मिश्रा ने पुलिस एवं प्रशासन तथा जिला  और जनपद पंचायतों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किये। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में तहसीलदार श्रीमति बबीता राठौर कोतवाली टीआई आरके गौतम, देहात थाना टीआई एचआर पांडे, डा. दिवाकर पटेल सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
                                     
                                     

इस अवसर पर  कांग्रेस नेता  सतीश जैन कल्लन भैया, लालचंद राय, नितिन मिश्रा, एडवोकेट बीरेन्द्र दबे,  अरविंद तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष राशू चौहान, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वमी, सीईओ जिला पंचायत डॉ. गिरीश मिश्रा, एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एडीशनल एसपी विवेक लाल, एसडीएम रविन्द्र चौकसे, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण,  अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसी तरह जिले भर में आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments