Ticker

6/recent/ticker-posts

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला.. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने दिया मार्गदर्शन.. कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार पर मप्र से भेदभाव के आरोप लगाए..

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न 
दमोह।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान 2019 संदर्भ में जिला भाजपा कार्यालय में जिला विस्तारक कार्यशाला के प्रथम चरण में संभागीय प्रभारी रामेश्वर गौतम ने मंडलबार सदस्यता समीक्षा एवं विस्तारकोंं से चर्चा की। द्वितीय चरण में केन्द्रीय मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बाद विश्व में सबसे ज्यादा सदस्य संख्या वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। विगत वर्षों 2013-15 में 11करोड़ के ऊपर पार्टी के जो सदस्य बने थे। वे ही 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के आधार बने। 
केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि विस्तारकोंं को नगर केंद्र एवं ग्राम केंद्रों में पहुंचकर प्रत्येक बूथ से धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर नए सदस्य बनाना है। भाजपा संगठन के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए इसमें हमेशा जीवंतता एवं निरंतरता बनी रहती है।पार्टी में सदस्यों की विशाल संख्या का ही परिणाम है की गत लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत तो मिला ही साथ ही 300 पार के लक्ष्य को भी हमने पाया। 
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि पार्टी के पिछले लोकसभा चुनाव का जो प्रदर्शन था। उसमें भाजपा को प्राप्त 303 लोकसभा सीटों में से 224 सीटों पर 50% से अधिक मत प्राप्त हुए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, रूपेश सेन एवं आभार जिला सदस्यता प्रभारी पूर्व विधायक लखन पटेल के द्वारा व्यक्त किया गया।  बैठक में पूर्व विधायक दशरथ सिंह लोधी, सोना बाई अहिरवार ,उमादेवी खटीक, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरु, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, नपा अध्यक्ष मालती असाटी, जनपद अध्यक्ष आलोक अहिरवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं.नरेन्द्र व्यास, जिला महामंत्री गंगाराम अहिरवार, रूपेश सेन, उपाध्यक्ष डॉ आलोक गोस्वामी, बहादुर सिंह पटेल, भूपेन्द्र सिंह,
भाजपा नगर अध्यक्ष पं.बृज गर्ग, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रीतम सिंह लोधी, आयाम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष सोनी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता राय, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कपिल सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बी.डी.बाबरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, डाॅ.पुष्पा चिले, छाया साह, वर्षा रैकवार, अनिल मिश्रा, अखलेश हजारी, मनीष तिवारी, अनुपम सोनी, मोन्टी रैकवार, कपिल शुक्ला, संजय गौतम, विवेक अग्रवाल, मूरत सिंह, लखन यादव, नरोत्तम पटेल, दीपक जैन, रामगोपाल सोनी, अरविंद उपाध्याय, राजेश जैन, राम सिंह ठेकेदार, चित्तर सिंह, राजा भैया सहित भाजपा  जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी,समस्त मोर्चा मंडल,प्रकोष्ठ विभाग एवं प्रकल्प के अध्यक्ष/संयोजक/समस्त मंडल अध्यक्ष/विस्तारक एवं भाजपा पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मप्र से भेदभाव के आरोप लगाए


दमोह। केंद्र सरकार द्वारा बजट के अलावा अन्य मामलों को लेकर मप्र के साथ भेदभाव पूर्ण सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिससे प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनहितैषी योजनाओं के क्रियांवयन में परेशानी हो रही है। मप्र के साथ भेदभाव समाप्त करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमेंं जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्षा, मोर्चा संगठनों  के पदाधिकारियों ने शामिल होकर नारेवाजी के साथ प्रदर्शन किया।

इस मौके पर दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 2019-20 में प्रस्तुत किये गये आम बजट में 2677 करोड़ रूपये की राशि कम दी गई है। जिसका विरोध करते हुए एवं अ.भा.कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा की सोनभद्र जिले में गिरफ्तारी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, राजू गुप्ता, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, सतीष नायक, राजेश तिवारी, ललित नायक, नितिन मिश्रा, पवन गुप्ता, राषु चौहान नेता प्रतिपक्ष परम यादव, आषुतोष शर्मा, तान्या सालोमन, राव बृजेन्द्र सिंह, राजकुमार लोधी, गोलू सराफ, नीरज जायसवाल, अभिषेक डिम्हा, मुख्तार जाफरी, राजेन्द्र बिदौल्या, शालिनी सिंह, कमला निषाद,

विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, सुषीला सीरोठिया, संगीता श्रीधर, किरण रैकवार, सईदा बानो, एम.एम. राही, मुरसलीन कुरैषी, अमर सिंह, रमेष राठौर, हेमराज नौषाद खान, प्रभात मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सादिक काजी, अजय सरवरिया, राघवेन्द्र सिंह, उबेद गौरी, अरविन्द तिवारी, वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, मिक्की चंदेल, सीतू पंडा, चन्द्रशेखर राय, रावी चौरसिया, कु. जया ठाकुर, अर्जुन सींग, गजराज सींग, सरवर पठान, दामोदर पटेल, पिंका दुबे, पीरअली, श्रीधर सुमन जीषान पठान, गोपाल मास्टर मानकलाल करण इमलाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही।                

Post a Comment

0 Comments