कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही
दमोह कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने स्कार्पियों वाहन में लोड 18 पेटी अवैध शराब कुल 165 लीटर मय वाहन के 590000/- का मशरुका जप्त किया है। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। जिस पर मामला दर्ज करके तलाश की जा रही है।
मामले
का संक्षिप्त विवरण:- पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि द्वारा जिले
के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने
हेतु निर्देशित किया था, जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति० पुलिस
अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी
कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत
किया, जिसके तारतम्य में दिनाँक 28, 29.10.26 की रात्रि में मुखबिर सूचना
के आधार पर पथरिया फाटक ब्रिज के पास से स्कार्पियो वाहन क्र UP14BC0262
में लोड 18 पेटी अवैध शराब कुल 165 लीटर कीमती मय वाहन 590000/- रूपये का
जप्त की गयी।
आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्र 939/2026 धारा 34(2) आबकारी
एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी वाहन चालक गौरव ठाकुर निवासी
हिण्डोरिया की तलाश जारी है।
जप्त मशरुका -1. 15 पेटी लाल मसाला एवं 03 पेटी देशी प्लेन कुल 165 लीटर अवैध शराब
2. स्कार्पियो वाहन क्र UP14BC0262 कुल मशरुका कीमती 590000/- रुपये
फरार आरोपी:- स्कार्पियो वाहन क्र UP14BC0262 का चालक गौरव ठाकुर निवासी हिण्डोरिया जिला दमोह
सराहनीय
कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी - निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी
कोतवाली, उनि सत्यभामा मिश्रा, प्रआर अभिषेक चौबे, आर नरेन्द्र पटेरिया,
आर. गनपत, आर कमल गुर्जर, आर. प्रदीप चौधरी, आर. भूपेन्द्र पाण्डेय, आर.
योगेन्द्र यादव, आर. दीपचंद, आर. भोला कुर्मी


.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ