करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, अगले ही दिन सड़क हादसे में उजड़ा सुहाग.. हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान..

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विक्रम विश्वकर्मा की मौत

 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक विक्रम विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की थी, लेकिन अगले ही दिन सड़क हादसे ने उनका सुहाग छीन लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ ग्राम पतलोनी से जबेरा आ रहे थे। इसी दौरान भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में विक्रम को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल की जो तस्वीर सामने आई है उनमें सर मेंगभीर चोट लगने से मौत होना माना जा रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के निर्देशन में आरक्षक प्रवीण पटेल, आकाश साहू एवं वाहन चालक कलाम खान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी युवक को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर रवि यादव ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले जिस पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, अगले ही दिन उन्हें खोने के गम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि कल ही दमोह जिला मुख्यालय पर सपा की मौजूदगी में हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया था। वही इस हादसे के बाद कहा जा सकता है कि इस तरह की अभियान की जरूरत शहर की बजाय हाईवे पर स्थित थाना क्षेत्र मैं जरूरी है। क्योंकि सर्वाधिक हाद से ग्रामीण क्षेत्रों में ही होते हैं। मयंक जैन की खबर 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ