Ticker

6/recent/ticker-posts

सागर जेल से पैरोल पर आए कैदी का शव फांसी पर झूलता मिला.. गढ़ाकोटा के गगन ने भोपाल में शादी के दिन गोली मारकर की थी प्रेमिका की हत्या..

सागर जेल से पैरोल पर आए कैदी ने घर मे फांसी लगाई-
सागर। केन्द्रीय जेल सागर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गढ़ाकोटा निवासी अनुराग उर्फ गगन नामदेव का शव अपने घर मे फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी के हालात निर्मित हो गए। बताया जा रहा है कि गगन ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली। जिसका पता लगते ही परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढाकोटा के सुभाष वार्ड निवासी युवक अनुराग उर्फ गगन नामदेव ने 2014 में भोपाल में अपनी प्रेमीका की शादी के दिन गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में गगन को उम्र कैद की सजा हुई थी तथा वह केन्द्रीय जेल सागर में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि 27 मई को 15 दिन की पैरोल मिलने पर वह अपने घर गढाकोटा आ गया था। पैरोल अवधि आज 12 जून को खत्म होने पर उसे वापिस सागर जेल में आमद देना थी।
इसके पूर्व बुधवार सुबह गगन ने अपने घर में तौलिये से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे तत्काल गढाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं तहसीलदार सुश्री संगीता मेहतो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहा परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  घटना की जानकारी लगते ही सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।गढ़ाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments