Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की 184 प्रत्याशीयो की सूची में गांधीनगर से आडवाणी की जगह अमित शाह.. पीएम मोदी बनारस में बरकरार, राजनाथ सिंह लखनऊ, गडकरी को नागपुर से टिकिट.. मप्र पर मंथन जारी..

भाजपा में अब आडवाणी के लिए भी टिकट नही-
 देहली। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में  लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद 184 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। जिसमें  सबसे खास बात गांधीनगर सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा के पित्र पुरुष लालकृष्ण आडवाणी जी का नाम नहीं है। श्री आडवाणी की जगह अमित शाह को गांधीनगर सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे।
होली पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सीट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में देश की 184 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से तथा स्मृति ईरानी राहुल गांधी को अमेठी सीट पर टक्कर देंगी।
सबसे खास बात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस बार गुजरात की गांधी नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर से वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सांसद हैं। अब पार्टी ने आडवाणी के लोकसभा क्षेत्र से अमित शाह को चुनावी मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को पिछले लोकसभा चुनाव से ही पार्टी से साइड लाइन कर दिया गया है। पिछले चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था। बाद में आडवाणी को पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया। वहीं आडवाणी ने भी पिछले सालों में राजनीति से दूर ही रहे। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह सीधे तौर पर उनके राजनीति से संन्यास की ओर संकेत कर रहा है। 
भाजपा की पहली सूची मध्यप्रदेश से कोई भी नाम नही है वही छत्तीसगढ़ से 5 नामो की घोषणा की गई है। उत्तर-प्रदेश के लिए 28, महाराष्ट्र 16, अंडमान 1, असम 8, आंध्र प्रदेश 2, दादर नागर हवेली 1, जम्मू एण्ड कश्मीर 5, कर्नाटक 21, केरल 13, लक्ष्यद्वीप व मणिपुर 1-1, मिजोरम 2, ओडिशा 10, राजस्थान 16, सिक्किम 1, तमिलनाडु 5, तेलंगाना 10, त्रिपुरा 2, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 28, अरुणाचल-प्रदेश 2 व गुजरात के लिए 1 उम्मीदवार की घोषणा की है।

Post a Comment

0 Comments