Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा, कांग्रेस, सद्भाव परिवार व सामाजिक संगठनों ने.. कैंडल मार्च निकालकर गांधी प्रतिमा के समक्ष शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

विभिन्न संगठनों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई-
दमोह। सीआरपीएफ के जवानो पर पुलवामा मे हुए आतंकवादी हमले मे 42 जवानो के शहीद होने की घटना पर समूचे देश मे आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ  आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार शाम भाजपा, कांग्रेस, सद्भाव परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के समीप श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 
सद्भाव द्वारा मौन केंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी-
घाटी में घटित आतंकी हमले में हुए 44 जवानों की शहादत की याद में गैर राजनेतिक संस्था सदभाव के द्वारा समाजसेवी बद्धिजीवियो की टीम के साथ सिविल सोसायटी के लोगो ने मिलकर एक प्रोटेस्ट मार्च निकाला। जो शहर की कोतवाली चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तम्भ से होता हुआ अस्पताल चौराहे से घण्टाघर पर समाप्त हुआ।
 इस दौरान पूरे रास्ते मोमबत्ती लिए सैकड़ो की संख्या में गैर राजनेतिक लोग बिना किसी नारेबाजी के  मीडिया से दूरियां बनाते हुए केवल मौन धारण किये हुए भावनाओ को प्रदर्शित करते नजर आए इस प्रोटेस्ट में समाज के अलग अलग वर्गों के लोग शामिल थे जिसका नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरण विद वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारती कर रहे थे।
कांग्रेस जनों के साथ बाबाजी भी पहुचे श्रद्धांजलि देने-
कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए घंटाघर स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचने वालों में कांग्रेस नेताओं की संख्या भी काफी रही। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच पूर्व मंत्री और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए रामकृष्ण कुसमरिया बाबाजी भी नजर आए। इस दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं ने कैंडल जलाकर तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा ने केंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी-
भाजपा जिला कार्यालय से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने हाथों में जलती हुई मोमबत्ती एवं मौन धारण करते हुए  घंटाघर पहुचे। जहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर शहीद जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कड़ी शब्दों में निंदा की
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायन श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधा मलैया, पूर्व अध्यक्ष बिहारी गौतम, राजेन्द्र सिंघई, नपाध्यक्ष मालती असाटी, जिला महामंत्री रमन खत्री, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रीतम सिंह लोधी, प्रदेश संयोजक मनीष सोनी, नगर अध्यक्ष बृज गर्ग, भाजयुमो नेता अभिषेक दीपू भार्गव, आलोक गोस्वामी ,गोपाल पटेल, कपिल सोनी, प्यारेलाल भारती, अनिल मिश्रा, अशोक भारती, संतोष रोहित, राघवेन्द्र परिहार, अनुपम सोनी, विक्की ठाकुर, मनीष तिवारी, 
भरत यादव, मोन्टी रैकवार, संजय गौतम, इस्लाम पठान, रितेश सोनी, महेंद्र राठौर, हरि रजक, आलोक मुखरैया, महिला मोर्चा से प्रतिभा तिवारी, कविता राय, गिरजा साहू ,वर्षा रैकवार, बबली विश्वकर्मा, ॠतु पांडे, शैलजा हजारी, सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments