Ticker

6/recent/ticker-posts

17 पुलिस अधिकारियों के पदों में हुआ फेरबदल.. दमोह SP रहे विवेक अग्रवाल को मिली मंदसौर जिले की कमान..

राज्य शासन ने 17 पुलिस अधिकारियो के पद बदले-
भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को पुनः 17 पुलिस अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया है। जिसमे दमोह के SP रहे 2012 के IPS अधिकारी को अब भोपाल मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन से मंदसौर जिले के SP जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
दमोह SP के तौर पर बेहतर कार्यकुशलता के साथ अपराधों पर नियंत्रण लगाने और जनता से सीधा संवाद कायम रखने वाले विवेक अग्रवाल को मंदसौर का एसपी बना जाने की खबर से स्थानीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। वही मंदसौर एसपी रहे टी के विद्यार्थी को भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री विद्यार्थी पूर्व दमोह के एडिशनल एसपी रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments