Ticker

6/recent/ticker-posts

आवास योजना की दूसरी क़िस्त जारी करने रिश्वतखोरी पड़ी महंगी.. हटा नपा CMO और RI पर कसा लोकयुक्त का शिकंजा..

 नपा CMO और RI पर लोकयुक्त का शिकंजा-
दमोह। सागर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार की रात  दमोह जिले के हटा नगर पालिका की सीएमओ प्रियंका झारिया और राजस्व निरीक्षक सचिन दीक्षित को रिश्वतखोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

हटा के गांधी वार्ड निवासी राजू सिंह राजपूत की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त TI सन्तोष जमरा और मंजू सिंह की टीम ने CMO झरिया के नाम पर रिश्वत के 10 हजार रु लेते हुए नपा के RI सचिन दीक्षित को रँगे हाथो पकड़ा। 
 दरअसल आवास योजना के तहत आवेदक की दूसरी किस्त की राशि डालने के एवज में CMO  प्रियंका झारिया ने 20 हजार रु की मांग की थी। जिसमे से 10 हजार की राशि लेते हुए CMO के दलाल सचिन दीक्षित को रँगे हाथो पकड़ने जाने के बाद  CMO प्रियंका झारिया एवं सचिन दीक्षित के विरुद्ध थाना हटा में कार्यवाही की गई है। 

इस रिश्वतखोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैलते देर नहीं लगी वहीं लोकायुक्त कार्यवाही के दौरान मीडिया कर्मियों के कैमरे मोबाइल चलते देखकर चर्चित सीएमओ बगले झांकती नजर आई।



Post a Comment

0 Comments