Ticker

6/recent/ticker-posts

रहली क्षेत्र में दो किसान परिवार के विवाद की दुखद परिणीति.. झगड़े में वृद्ध की मौत के बाद.. दूसरे पक्ष के 3 लोग फांसी पर झूल, दो ने खाया जहर..

तीन फांसी पर झूले और दो ने खाया जहर-
सागर। जिले के रहली थाना अंतर्गत तिखी ग्राम में काछी पटेल समाज के दो किसान परिवारों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद के झगड़े में तबदील होने के बाद बेहद  दुखद परिणीति सामने आई है। झगड़े में घायल एक वृद्ध शंकर पटेल की मौत की खबर सुनकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। वही दो अन्य ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
                   
इस दुखद घटनाक्रम की जानकारी लगने पर पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचकर हालात पर नजर रखे हैं। वहीं जानकारी लगने पर बुधवार शाम स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने भी ग्रामीणों तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से घटना क्रम को लेकर जानकारी ली तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुखद घटना क्रम के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रहली के तीखी ग्राम में दो पड़ोसी किसान जो कि भाइयों के परिवार बताए गए है, इनके बीच में जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में फसल काटने व खेत से ट्रेक्टर को निकलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के 9 लोग पर मामला दर्ज हुआ था। इनमें से इलाज के दौरान एक पक्ष के वृद्ध शंकर पटेल की भोपाल मौत की खबर लगने पर दूसरे पक्ष के तीन सदस्य पति पत्नि और पुत्र ने अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतको के नाम सरोजरानी, इनके पति परसोत्तम और पुत्र बब्लू काछी बताए गए है। वही जहर खाने वाले छोटे बेटे और बहू के नाम रामू और सीमा काछी बताए जा रहे है। जिनका सागर में इलाज जारी है।
रहली टी आई अखिलेश मिश्रा के अनुसार रविवार को हुए झगड़े में दोनों पक्षों के 9 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान  एक पक्षी  शंकर पटेल  मौत हो जाने के बाद बुधवार को दूसरे पक्ष के  3 लोगों ने फांसी लगा ली  तथा  दो लोगों के जहर खाने का दुखद घटना क्रम हुआ। जहर खाने वाले दंपत्ति को सागर में इलाज जारी है। तथा दंपत्ति की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। रवि सोनी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments