असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा
दमोह।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने तथा आमजन में
सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आनंद
कलादगि (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री
सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में
व्यापक स्तर पर विशेष 'कॉम्बिंग गश्त' (रातकालीन सघन चेकिंग अभियान)
संचालित की गई। अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना
प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में रातभर गश्त कर फरार आरोपियों,
वारंटियों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की गई।
अभियान के
दौरान दमोह पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे कुल 22 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तारी वारंट: 27 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। जमानती वारंट: 28 जमानती वारंट तामील कराए गए। क्षेत्र में सक्रिय कुल 38 गुंडा बदमाशों को भौतिक रूप से चेक किया गया। 25 निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन कर सख्त हिदायत दी गई।
अवैध मादक पदार्थ एवं आबकारी कार्यवाही: आबकारी
एक्ट: अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी प्रहार करते
हुए आबकारी एक्ट के तहत कुल 28 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
एनडीपीएस
एक्ट (थाना पटेरा): थाना पटेरा पुलिस द्वारा दौरान काम्बिंग गश्त के मादक
पदार्थों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही करते हुए 01 दिनांक 11.10.2026 को
प्रकरण NDPS Act के अंतर्गत दर्ज किया गया। दिनांक 11.10.2026 को काम्बिंग
गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पटेरा के नेतृत्व में थाना की
टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को मय मोटरसाइकिल एवं करीब
01 किलों मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 15 हजार रूपए का बरामद कर 8/20
NDPS Act के तहत कार्यवाही की गई एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत के बारे पूंछताछ की जा रही
है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
प्रतिबंधात्मक एवं निवारक कार्यवाहियां (BNSS): शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कुल 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। धारा 126/135 BNSS (निवारक प्रावधान) के अंतर्गत 15 प्रकरणों में कुल 21 व्यक्तियों को पाबंद करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस
अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था
बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों, नशा माफियाओं एवं फरार अपराधियों के
विरुद्ध यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जबलपुर में पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान जुआ खेलते 9 आरोपी पकड़ाए.. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे 9 लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा है। थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक पंडाल के पास 9 लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से ताश के पत्ते और 65 हजार रुपए नकदी बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त और सख्त कर दी गई है।





0 टिप्पणियाँ