गौ हत्या कांड के बाद कसाई मंडी क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान.. 8 विद्युत चोरी के प्रकरण, 12 हीटर जब्त..

 अवैध तरीके से ई-वाहन चार्ज करने पर 3 पर कार्रवाई

दमोह। शहर के कसाई मंडी क्षेत्र में गौ हत्या की घटना के बाद प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। मंगलवार को बिजली विभाग ने भी कसाई मंडी और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता दमोह के निर्देशन में सुबह 8 बजे से चार टीमों ने विद्युत कनेक्शनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी के 8 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि 12 हीटर जब्त किए गए। इसके अलावा निर्धारित नियमों का पालन किए बिना विद्युत कनेक्शन से इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते पाए जाने पर 3 प्रकरण दर्ज किए गए।संयुक्त जांच टीम में दमोह शहर वितरण केंद्र के सहायक अभियंता राघवेन्द्र इंडपाची, सहायक अभियंता फरीद अंसारी, कनिष्ठ अभियंता शिवानी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप तथा अभियंता पूजा खोब्र सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

जांच के दौरान अनधिकृत रूप से विद्युत उपयोग पाए जाने पर अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार कार्रवाई शुरूकी। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन किए बिना विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की जा रही थी।

गौ हत्या की घटना के बाद कसाई मंडी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के साथ अब बिजली विभाग की जांच से भी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने नियम विरुद्ध विद्युत उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ