ट्रक पेड़ से टकराया, चालक को निकालने रेस्क्यू
दमोह। सागर रोड पर देहात थाना अंतर्गत बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चला ट्रक में फंसकर रह गया जिसे निकालने के लिए पुलिस को रेस्क्यू करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को रायपुर से लुधियाना जा रहा मैंगनीज पत्थर से भरा ट्रक क्रमांक CG 04 PP 6177 सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक ड्राइवर संदीप कुमार जघेला निवासी मंडला के पैर ट्रक में फंस गए। जाकि हेल्पर सूरज प्रसाद जघेला ट्रक से बाहर आ गया। दुर्घटना की सूचना लगने पर सागर नाका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम दांगी पुलिस बल, एफआरबी 03 वाहन, एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां ट्रक में फंसे चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया तथा इसके बाद चालक को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय निवासी ऋषिराज परिहार द्वारा क्रेन,जेसीबी आदि उपलब्ध कराई गई। घायल ट्रक चालक का जिला अस्पताल मैं उपचार चल रहा है तथा वह खतरे से बाहर बताई जा रहा है।
अटल संविदा सह अध्यापक कल्याण संघ ने न्याय के लिए लगाई गुहार.. दमोह/ शासकीय अटल संविदा सह अध्यापक कल्याण संघ एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की जिला शाखा दमोह द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को दमोह के 2005 से 2011 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्त हुए शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्त हुए शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा से मुक्त रखा जावे..
2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा से छूट दी जावे गौरतलब हो कि भारत देश में मध्यप्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है जिसमें 2005 के बाद शिक्षकों की नियुक्ति पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर एवं 2008 तथा 2009 में गुरुजी अनुदेशक पर्यवेक्षकों को विभागीय गुरुजी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कराने के बाद नियुक्त किया गया है..2005 के पूर्व शिक्षक भर्ती नियमों के आधार पर मापदंड पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति किया गया है तो फिर 25 वर्ष बाद लगातार सेवा करने वाले शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य किया जाना न्याय संगत नहीं है इसलिए शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है हम लोगों के साथ न्याय किया जावे इस अवसर पर ज़िले के सभी कर्मचारी संगठनों के प्रदेश जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही ।


1 टिप्पणियाँ
मजदूर पलायन स्पेशल ट्रेन नाम रखा जाना चाहिए
जवाब देंहटाएं