दफ्तर से गायब पांच विभागों के 48 अधिकारी कर्मचारियों का कटेगा वेतन.. माय भारत दमोह जिला सलाहकार समिति बैठक..

माय भारत दमोह की जिला सलाहकार समिति की बैठक.. दमोह। माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागो के प्रमुख अधिकारियों ने सहभागित्ता कर युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री यादव ने सभी संबंधित विभागों से माय भारत की गतिविधियों के व्यापक प्रचार. प्रसार एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान माय भारत के जिला उपनिदेशक रोहित यादव ने माय भारत के उद्देश्यों विभिन्न कार्यक्रमों तथा अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण स्वयसेवा कौशल विकास एवं विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक युवाओं को माय भारत से जोडने शैक्षणिक सस्थानों एवं युवा संगठनों के माध्यम से पंजीयन अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।  

कलेक्टर की विजिट के दौरान गायब मिले 5 विभागों के.. दमोह। आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण और कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के पांच विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 48 अधिकारी. कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जिला पंचायत के 13 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ;आरईएस के 7 आजीविका मिशन के 5 जनजाति कार्य विभाग के 4 तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 19 अधिकारी .कर्मचारी शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान आरईएस के कार्यपालन यंत्री जिला शिक्षा अधिकारी जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम भी अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन के कार्यों का तत्परता संवेदनशीलता और कानून के दायरे में रहकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. डीईओ आफिस दमोह मे गजब की मनमानी,तानाशाही और अराजकता है,आवेदको के आवेदन सालों लंबित रखकर अनावश्यक परेशान किया जाता है, जब भी आफिस जाओ सीट पर कोई मिलता ही नही है ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. केवल एक दिन का वेतन कटने से कुछ सुधार नहीं होगा, वेतन की भरपाई तो ये उल्टा सीधा करके कहीं न कहीं से कर ही लेंगे । डीईओ आफिस का नियमित निरीक्षण व सूक्ष्म पड़ताल होना चाहिए तभी सुधार हो पायेगा।

      हटाएं