मंत्रीजी के क्षेत्र में जय चित्रगुप्त लिखी लग्जरी कार से शराब तस्करी.. संगठन कार्यकर्ताओं ने 39 पेटी अवैध शराब पकड़वाई..

संगठन कार्यकर्ताओं ने 39 पेटी अवैध शराब पकड़ी
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया जिला दमोह के कार्यकर्ताओ ने पथरिया थाना अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए फोर व्हीलर वाहन से 39 पेटी अवैध शराब पकड़वाने में सफलता हासिल की है वही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 में एक फोर व्हीलर वाहन से करीब 39 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान अक्कू उर्फ आकाश श्रीवास्तव एवं ललित श्रीवास्तव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और अवैध शराब के इस कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ