गेहूं में रखी सल्फास की दुर्गंध से मासूम की मौत.. पीड़ित तीन भाई-बहिन का जिला अस्पताल में उपचार जारी..

 गेहूं में रखी सल्फास की दुर्गंध से मासूम की मौत 

दमोह। बारिश के पूर्व गेहूं सीलन तथा कीड़ों से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गेहूं के साथ में सल्फास की गोलियां का उपयोग करने से नहीं चूकते हैं वही इस कमरे में खानपान आराम के साथ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा कूलर आदि का उपयोग करने से नहीं चूकते हैं। ऐसे ही कुछ हालातो के चलते पिछले महीने जेरठ पथरिया में दो बच्चों तथा उनकी मां की सल्फास की दुर्गंध से सांसे दूषित हो जाने से मौत हो गई थी। वही अब हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनू ग्राम से ऐसा ही घटना क्रम सामने आया है।
हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनू ग्राम में माखन प्रजापति के घर में गेंहू की सुरक्षा के लिए रखी गई सफास की गोलियां उसके चार मासूम बच्चों की जान की दुश्मन बन गई। जहरीली दवा की दुर्गंध से सांसे दूषित हो जाने से एक मासूम की जान चली गई वही तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माखन प्रजापति के 5 साल के मृतक बेटे का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है जबकि उसके तीन भाई बहनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिनमे 
रीना 3 वर्ष, दिनेश 7 वर्ष और दीपक 9 वर्ष बताई गई है। परिजनों को कहना है कि बच्चे जिस कमरे में सोए थे उसी कमरे में गेहूं रखा हुआ था तथा उसमें सल्फास की गोलियां डाली गई थी। इस दुखद घटनाक्रम की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली वही घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments