पुजारी की बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, परिणय चर्चाओं के तनाव में सुसाईट की आशंका.. !

पुजारी की बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला

दमोह। सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक पुजारी की बेटी का शव उनके आलीशान मकान के बेडरूम में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नही लगी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल जप्त करके जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत श्री हनुमान मंदिर खसरा के पुजारी श्री प्रहलाद दास दुबे एवं उनके परिवार मंदिर परिसर में ही स्थित आवास में निवासरत है। बीती देर रात सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि पुजारी श्री दुबे की बेटी प्रमिला 27 वर्ष अपने बेडरूम में लगे पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी, एएसआई अकरम खान व पुलिस टीम मौके पर पहुची। जहां उनको खिड़की से झांकने पर अंदर युवती का शव फांसी पर झूलता नजर आया। कमरे के अंदर से दरवाजा लगा होने की वजह से पुलिस ने जैसे-जैसे दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और हालात का छायांकन करते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी।
बाद में पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। कुंवरपुर खेजरा निवासी युवती के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है जिसकी कॉल डिटेल आदि की शीघ्र जांच कराई जाएगी। विवाह योग्य बेटी के इस तरह से जीवन लीला समाप्त कर लेने से पूरा पुजारी परिवार गहरे सदमे में है किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा यह फिर उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। एमएससी कर चुकी 27 वर्षीय प्रमिला की शादी के लिए परिजन रिश्ते तलाश रहे थे लेकिन वह शादी के बंधन में बढ़ने की बजाय भक्ति के मार्ग पर रमना चाहती थी। 
ऐसे में सागर नाका पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कही परिणय चर्चाओं के तनाव में उसने गलत कदम ना उठा लिया हो। इस गंभीर घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सागर नाका चौकी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है वही मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट डाटा आदि की जांच करके आप पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखरी बार उसने किन को कॉल किया किन के काल आए तथा व्हाट्सएप पर क्या कुछ शेयर किया और क्या कुछ सन्देश आए..
Reactions

Post a Comment

0 Comments