राजनगर तालाब से प्रेमी युवक का शव भी बरामद
दमोह। देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत राजनगर तालाब में एक प्रेम युगल की जल समाधि हो जाने के बाद कल शाम बरामद हुआ था वही आज सुबह युवक का सब भी बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग के नजर आ रहे इस मामले में युवती के परिजनों के बयानों से यू टर्न नजर आ रहा है। जबकि युवक के परिजन भी अपनी बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे है..
दरअसल कटनी निवासी युवती
के एडवोकेट भाई का आरोप है उनकी बहन को अपह्रत करके दमोह लाया गया था तथा
बाद में हत्या कर दी गई। उन्होंने दमोह पुलिस पर भी इस मामले में समय पर
कार्यवाही ना करते हुए उनकी शिकायत की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए
हैं। वहींं दूसरी और युवक केे परिजनों ने भी दूसरे पक्ष पर बेटे की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर सीएसपी एचआर पांडे का कहना है कि फिलहाल
मामला जांच में है प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा था लेकिन
अब मृतको के भाई व परिजनों के बयानों को ध्यान में रखकर भी अब पुलिस अपनी जांच
कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।
उल्लेखनीय की सोमवार
शाम राज नगर तालाब के बुंदेला बाबा चबूतरा क्षेत्र में एक युवती की लाश
तैरने की सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा गोताखोरों
की मदद से शव को बाहर निकलवाने के बाद देर रात जिला अस्पताल भेजा गया था।
वही मौके पर पहुंची पुलिस को तालाब के पास एक एक्टिवा गाड़ी दो जोड़ी चप्पल
मोबाइल आदि मिले थे। जांच पड़ताल करने पर प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर
युवती की पहचान कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी सत्या पिता कैलाश निषाद
के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गई थी। इधर एक्टिवा तथा मौके पर
पड़ी चप्पल के आधार पर तालाब में डूबे युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी दमोह
निवासी अनमोल मुड़ा के रूप में हुई थी। लेकिन देर रात तक उसका शव बरामद नहीं
हो पाया था।
इस बीच कटनी से दमोह जिला अस्पताल पहुंचे युवती के परिजनों ने
अपहरण कर उसकी हत्या करने की आरोप लगाते हुए यहां तक कहा था कि
इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो को युवक के साथ वायरल करके उन्हें भेजा गया
था। इधर मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने अनमोल का
शव भी बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम कराकर शवो को उनके
परिजनों को सौंप दिया गया था। गमगीन माहौल में दोपहर में दमोह में अनमोल का
तथा शाम को कटनी में युवती का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। फिलहाल पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है वहीं प्रेम प्रसंग के अलावा अन्य
एंगल पर भी ध्यान केंद्रित करके जांच कर रही है।
हिंडोरिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या.. दमोह।
हिंडोरिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पठानी मोहल्ला में बीती रात एक युवक
की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया था। मंगलवार
को पुलिस एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही की कोई दमोह से
एसपी मैं भी दोपहर में मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों
की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार हिंडोरिया थाना अंतर्गत आमिर खान नाम के युवक की धारदार हथियार से
हत्या करने के बाद आरोपियों से फरार हो गए। खबर है कि पुलिस ने संदेह के
आधार पर दो लोगों को पड़ा है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्दी मामले
में खुलासे की उम्मीद की जा रही है। इधर मंगलवार दोपहर एफएसएल टीम के मौके
पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई करके पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम करवा
कर परिजनों को सौंप दिया था। फिलहाल हत्या की वजह तथा हत्या आरोपियों के
खुलासे का इंतजार किया जा रहा है। वही हिंडोरिया में घटना के बाद दहश्त भरा
माहौल बना रहा। 


0 Comments