हाथठेला का किराया मांगने पर फल विक्रेता को मारी चाकू
दमोह। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर तेंदूखेड़ा अनुविभाग मुख्यालय पर मंगलवार रात एक ठेला वाले की फल बिक्रेता ने चाकू मारकर हत्या के बाद तनाव के हालात बनते देर नहीं लगी। गुस्साए लोगों ने दमोह जबलपुर रोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया जिससे अफरा तफरी के हालात बनते देर नहीं लगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल लोगों को समझाइस तथा कार्यवाही का आश्वासन देकर शांति के प्रयासों में लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा नगर
में रात्रि 8.20 बजे अतुल पिता वीरनलाल अहिरवार 25 निवासी वार्ड
क्रमांक 5 जिसने मंगलवार को हाट बाजार में अपना हाथठेला किराए पर फल बेचेने
के लिए दमोह के फल विक्रेता को दिया था। रात्रि में जब अतुल हाथठेला का
किराया लेने मुख्य सडक मार्ग पर पहुंचा तो फल विक्रेता से किराए को लेकर
बहस होने लगी। फल विक्रेता ने 50 रूपए किराया फेंककर दिया और हाथ लिए चाकू
को अतुल के सीने में मार दी। चाकू सीने के बाएं साइड लगी जिससे अतुल का खून
गिरने लगा और जमीन पर गिर पडा फल विक्रेता अपनी फल की दुकान को छोड़कर भाग
गया। स्थानीय लोग अतुल को नगर की अस्पताल लेकर आएं जहां डांक्टर ने अतुल को
मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने मुख्य सडक दमोह
जबलपुर मार्ग पर 9 बजे से जाम लगा दिया समाचार लिख दिए जाने तक जाम लगा हुआ
था। इसके अलावा लोगों ने बाहर से आएं फल विक्रेताओं के फल एवं हाथ ठेला
सडक पर पलटा दिए। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
गई। सैकडो की संख्या में अहिरवार समाज के महिला पुरूष अस्पताल एवं मुख्य
सडक मार्ग पर आकर बैठ गए। पुलिस ने
मौके पर आकर कई फल विक्रेताओं को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गई। हमला
करने वाला व्यक्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि दो
लोग फल बेच रहे थे उन्हीं से अतुल का वाद विवाद हुआ था।
हमलवार दमोह के
बताएं जा रहे हैं। अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं बताया गया
कि अतुल की दो माह पहले ही शादी हुई थी। मौके पर
एसडीएम सीजी गोस्वामी, एसडीओ पी अर्चना अहीर, नगर निरीक्षक रावेंद्र बागरी
के अलावा पुलिस थाना बल का मौके पर मौजूद हैं साथ ही पांच थानों का बल
बुलाया गया हैं। समाचार खिले जाने तक जाम लगा हुआ था। तेंदूखेड़ा से विशाल रजक
जबेरा में अवैध शराब की खेप पकड़ाई, आरोपी मौके से फरार.. जबेरा में मंगलवार
दोपहर करीब 3 बजे नहर के पास स्थानीय युवाओं की
सतर्कता से अवैध शराब के परिवहन का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार, एक संदिग्ध टीवीएस जूपिटर (क्रमांक MP-20-XB-9598) पर एक
व्यक्ति बैग और थैले में बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहा था। स्थानीय
युवाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो
गया।
घटना की सूचना मिलते
ही जबेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल, शराब से भरा थैला एवं बैग,
साथ ही एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध
मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय
लोगों का कहना है कि क्षेत्र से समीपवर्ती जबलपुर जिले की ओर लंबे समय से
अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि
इस अवैध परिवहन का संबंध एक लाइसेंसधारी ठेकेदार समूह भायल ग्रुप एंड कंपनी
से हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या आबकारी विभाग की ओर से
किसी भी व्यक्ति या संस्था की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जब्त सामग्री के आधार पर मामले की जांच जारी है और आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.. जबेरा से मयंक जैन




0 Comments