बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत
दमोह। जबलपुर रोड पर सड़क के गड्डो के साथ रफ्तार का कहर बड़े सड़क हादसे के साथ जान का दुश्मन साबित हुआ है। शुक्रवार शाम जबेरा थाना अंतर्गत बस तथा कार की भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई वही दो घायलों का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह
जबलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम पूरनयाउ के पास जैन बस कंपनी की बस क्रमांक MP34ZB 0720 सिहोरा मेल और आई 20 लाल
कार MP18 C 7670 में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार शाहगढ़ निवासी प्रजापति समाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अखिलेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति और माया प्रजापति के रूप
में हुई है। जो कि आपस में पति पत्नी पुत्र हैं। जबकि बेटी की हालत बेहद गंभीर है। कार चालक रशीद खान निवासी शाहगंज और रीना प्रजापति का जबेरा
अस्पताल में उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद कलादगि, SDM सीजी गिरी ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि घायल रीना प्रजापति ने इसी दुर्घटना में अपनी मां, पिता और भाई को हमेशा के लिए खो दिया। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बस को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्ची के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं होने के कारण पुलिस ने अपने स्टाफ को उसके साथ इलाज के लिए जबलपुर भेजा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जबेरा से मयंक जैन की खबर



0 Comments