हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
दमोह। प्रधान सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष सोलंकी के न्यायालय ने थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 159/2024 में सत्र प्रकरण क्रमांक 136/2024 में धारा 302/34 के अपराध को सिद्ध पाते हुए अभियुक्त दो भाई कैलाश रैकवार पिता छोटेलाल रैकवार और हरिराम रैकवार पिता छोटेलाल रैकवार निवासी पूरा थाना तेजगढ़ को आजीवन कारावास की सजा एवं 20000 Rs के जुर्माने से दंडित किया है।
मामले में
अभियोजन की पैरवी कर रहे शासकीय अभिभाषक मुकेश कुमार जैन ने बताया कि
आरोपियों ने मृतक राजू उर्फ डाल सिंग लोधी के बारे में घटना दिनांक
18/05/2024 को ग्राम पुरा में मृतक के साथ लाठियों और सिर पर पत्थर पटक कर
हत्या कर दी थी अभियोजन की तरफ से 17 साक्षियों का परीक्षण कराया गया था
जिससे भीयोजन अपना मामला सिद्ध करने में सफल रहा और आरोपियों को सजा और
फरियादीगण को न्याय मिल सका ।
सीएमओ सहित 07 विभाग के अधिकारियों को नोटिस
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाईन की जिले में मासिक ग्रेडिंग अच्छी नहीं होने के आरोप में 07 विभागों के अधिकारियों यथा सहायक यंत्री सोलर पंप नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग कमलेश गेहलोतए कनष्ठि अभियंता उर्जा विभाग प्रदीप पटेल नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी रीजनल मैनेजर एचडीएफसी बैंक आशीष सिंह आरएसएम आईसीआईसीआई बैंक राहुल शर्मा मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक प्रबुद्ध शर्मा डिप्टी जोनल हेड यूनियन बैंक मुकेश भारती शर्मा शामिल है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है समस्त शिकायतो को निर्धारित समय सीमा में अटेण्ड करते हुए निराकरण प्रतिवेदन दर्ज किया जाये। संबंधितों द्वारा शिकायतों के निराकरण में की जा रही लापरवाही के फलस्वरूप शिकायते अनिराकृत रहकर उच्च स्तर तक पहॅुचने से जिले की ग्रेडिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है संबंधितों का उपरोक्त कृत्य सीण्एमण् हेल्पाईन के प्रति उदासीनता एवं आपकी स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता है। कलेक्टर श्री यादव ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये कहा है कारण बताए कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाये। इस विषय में अपना उत्तर 03 दिवस में प्रस्तुत किया जायेए अन्यथा की दशा मे आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगीए जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

0 Comments